[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Sridevi Birth Anniversary: इन 5 फिल्मों से बनी बॉलीवुड इंडस्ट्री की पहली फीमेल सुपरस्टार

Sridevi Birth Anniversary: इन 5 फिल्मों से बनी बॉलीवुड इंडस्ट्री की पहली फीमेल सुपरस्टार

0
Sridevi Birth Anniversary: इन 5 फिल्मों से बनी बॉलीवुड इंडस्ट्री की पहली फीमेल सुपरस्टार

Sridevi बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज और सक्सेसफुल एक्ट्रेसेज में शुमार हैं. उनकी एक्टिंग, उनकी पर्सनैलिटी, उनकी खूबसूरती की चाहे जितनी तारीफ करों काम ही पड़ जाता है. आज एक्ट्रेस की 61वीं बर्थ एनिवर्सरी है. श्रीदेवी का जन्म तमिलनाडु के मीनापट्टी में 13 अगस्त 1963 को हुआ था. उनका असली नाम श्रीदेवी नहीं बल्कि अम्मा यंगर अयप्पन था.

पहली महिला सुपरस्टार थीं श्रीदेवी

श्रीदेवी ने अपने करियर में कई फिल्में दी, जो बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट रहीं. वह इतनी सुंदर और होनहार थीं, कि जब भी उनकी कोई नई फिल्म आती तो दर्शक सिनेमाघरों में फर्स्ट शो देखने के लिए लाइन लगाकर घंटों इंतजार करते थे. यही वजह है कि जैसे एक्टर्स में पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना थे, वैसी ही एक्ट्रेसेज में पहली सुपरस्टार श्रीदेवी थीं. आज हम उन 5 फिल्मों की बात करेंगे जिसे देखने के बाद आप यह मान जायेंगे कि अभिनेत्री को पहली सुपरस्टार का दर्जा क्यों दिया गया था.

Also Read Sridevi की मौत कैसे हुई? 5 साल बाद बोनी कपूर ने बताया पूरा सच, बोले-अच्छी दिखने के लिए भूखी रहती थी, कई बार…

Also Read Sridevi Janhvi Kapoor: बॉलीवुड की चांदनी ने फैंस के लिए छोड़ दी अपनी चांदनी, बेटी में नजर आती है मां की झलक

चालबाज (1989)

पंकज पराशर की निर्देशित चालबाज में श्रीदेवी और रजनीकांत मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी अंजू और मंजू नाम के दो जुड़वा बच्चों की है. दोनों ही बच्चियों का किरदार श्री देवी ने निभाया है. फिल्म में अंजू बहुत शांत स्वभाव की लड़की है, जिसका चाचा उसपर अत्याचार करता है. वहीं, दूसरी ओर मंजू बहुत चालाक लड़की है, जो अपने चाचा की हरकतों से परेशान होकर उसे मौत के घाट उतारती है. इन दोनों ही किरदारों को श्रीदेवी ने बहुत ही बखूबी निभाया था.

मिस्टर इंडिया (1987)

श्रीदेवी और अनिल कपूर की सबसे आईकॉनिक फिल्म मिस्टर इंडिया, जो आज भी 90 के दशक के बच्चों की पसंदीदा फिल्म है. फिल्म में विलेन का किरदार अमरीश पुरी ने निभाया है. इस फिल्म का निर्देशन शेखर कपूर ने किया है. बात करें इसकी कहानी की तो फिल्म की कहानी एक जादुई घड़ी, एक क्रूर गुंडे और अनाथ बच्चों के मसीहा अनिल कपूर के इर्द गिर्द घूमती है.

लाडला (1994)

राज कंवर की निर्देशित फिल्म लाडला में श्रीदेवी के अपोजिट अनिल कपूर हैं. फिल्म की कहानी शीतल (श्रीदेवी) और राज (अनिल कपूर) की है. राज शीतल की कंपनी का यूनियन लीडर होता है, जो मजदूरों के हक के लिए लड़ता है. इसी बीच राज को सबक सिखाने के लिए शीतल उससे शादी कर लेती है लेकिन अंत में उसे खुद सबक सीखने को मिलता है.

चांदनी (1989)

‘चांदनी ओ मेरी चांदनी..’ इस आईकॉनिक गाने को आज भी दर्शक बड़े ही चाव से गुनगुनाते हैं. यह गाना फिल्म चांदनी का है. फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में श्रीदेवी और ऋषि कपूर हैं. फिल्म की कहानी चांदनी की है, जिसके मंगेतर रोहित बने ऋषि कपूर को शादी से पहले लकवा मार देता है. जिसकी वजह से उसे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए मुंबई आना पड़ता है. यहां चांदनी के बॉस ललित बने विनोद खन्ना को उससे प्यार हो जाता है. फिल्म की कहने इसी लव ट्राइएंगल के इर्द गिर्द घूमती है.

इंग्लिश विंग्लिश (2012)

गौरी शिंदे की निर्देशित फिल्म इंग्लिश विंग्लिश की कहानी एक हाउसवाइफ की है, जिसे इंग्लिश सीखने की इच्छा है ताकि वह समाज में अपने परिवार में अपने आत्म सम्मान को बरकरार रख सकें. यह फिल्म हर उन महिलाओं पे केंद्रित है, जो समाज में अपने घर गृहस्थी से आगे बढ़कर कुछ करना चाहती हैं.

Entertainment Trending Videos

Previous article पटना में डेंगू का हॉटस्पॉट बन रहा है यह इलाका, तेजी से फैल रहा संक्रमण, बचाव के लिए करें ये काम…
Next article Sridevi Birth Anniversary: श्रीदेवी का डेडिकेशन, जब 104 डिग्री बुखार में भी कि शूटिंग
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel