[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Spirit Movie में प्रभास संग काम करने पर विवेक ओबेरॉय ने किया रिएक्ट, बोले- उनमें थोड़ा सा भी घमंड नहीं है

Spirit Movie में प्रभास संग काम करने पर विवेक ओबेरॉय ने किया रिएक्ट, बोले- उनमें थोड़ा सा भी घमंड नहीं है

0
Spirit Movie में प्रभास संग काम करने पर विवेक ओबेरॉय ने किया रिएक्ट, बोले- उनमें थोड़ा सा भी घमंड नहीं है
राम गोपाल वर्मा और माइकल जैक्सन, फोटो- इंस्टाग्राम

Spirit Movie: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय जल्द ही सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ में नजर आने वाले हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में विवेक ओबेरॉय ने प्रभास को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. विवेक ने प्रभास की मेहनत और उनके अच्छे स्वभाव की जमकर तारीफ की है, जिसे सुनकर प्रभास के फैंस बेहद खुश हैं.

विवेक ओबेरॉय ने प्रभास के बारे में क्या कहा?

विवेक ओबेरॉय ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रभास ने उन्हें अपनी मेहनत से बहुत प्रभावित किया. विवेक ने कहा, “बहुत ज्यादा गर्मी होने पर भी प्रभास पूरी लगन से काम करते हैं और कभी कोई शिकायत नहीं करते. इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद वह बहुत सीधे-साधे हैं. वह सेट पर हर किसी से बहुत प्यार और इज्जत से बात करते हैं. उनमें थोड़ा सा भी घमंड नहीं है. प्रभास सच में सबके लिए एक प्रेरणा हैं.”

फिल्म में कैसा होगा विवेक ओबेरॉय का रोल?

रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय एक खतरनाक विलेन के रूप में नजर आ सकते हैं. सिनेमा प्रेमियों का मानना है कि यह फिल्म विवेक ओबेरॉय के करियर के लिए एक बहुत बड़ी वापसी साबित हो सकती है. ठीक उसी तरह, जैसे फिल्म ‘एनिमल’ से बॉबी देओल को और ‘धुरंधर’ से अक्षय खन्ना को एक बार फिर बड़ी कामयाबी और पॉपुलैरिटी मिली थी.

विवेक ओबेरॉय: ‘पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त’

अपनी एक्टिंग और करियर पर बात करते हुए विवेक ने कहा कि अब वह फिल्मों की सफलता या नाकामी का दबाव नहीं लेते. वह अब सिर्फ अपनी खुशी और एक्टिंग के शौक के लिए काम करते हैं. ‘स्पिरिट’ फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने हंसते हुए कहा, “पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त. मुझे अभी बहुत काम करना है और अपना सबसे बेस्ट देना है. बाकी सब भगवान के हाथ में है.”

बता दें कि इससे पहले विवेक ओबेरॉय तेलुगु सिनेमा में राम चरण के साथ फिल्म ‘विनय विधेय राम’ में नजर आए थे.

कब रिलीज होगी ‘स्पिरिट’?

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी ‘स्पिरिट’ में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी भी दिखाई देंगी. एक्शन और दमदार स्टारकास्ट की वजह से फिल्म को लेकर अभी से काफी चर्चा हो रही है. यह फिल्म 5 मार्च 2027 को रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें: Ram Gopal Varma माइकल जैक्सन की बायोपिक देखकर हुए इमोशनल, कहा- मैं उनसे नफरत करता हूं

Previous article बिरसा मुंडा जेल की महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले पर हाईकोर्ट सख्त, डीजीपी से मांगा जवाब
Next article टीम इंडिया में अचानक हुई झारखंड के इस स्टार खिलाड़ी की एंट्री, श्रीलंका दौरे पर मचाएगा धमाल
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel