[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Soundarya Death: हादसा या बदला! 22 साल बाद सौंदर्या की मौत को लेकर पति का खुलासा, बोले- संपत्ति के संबंध में…

Soundarya Death: हादसा या बदला! 22 साल बाद सौंदर्या की मौत को लेकर पति का खुलासा, बोले- संपत्ति के संबंध में…

0
Soundarya Death: हादसा या बदला! 22 साल बाद सौंदर्या की मौत को लेकर पति का खुलासा, बोले- संपत्ति के संबंध में…
Soundarya Death

Soundarya Death: ‘सूर्यवंशम’ फिल्म में अमिताभ बच्चन की आईएएस वाइफ का किरदार निभाने वाली दिवंगत एक्ट्रेस सौंदर्या की 22 साल पहले प्लेन क्रैश दुर्घटना में मौत हो गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस की मौत जिस दौरान हुई थी तब वह प्रेग्नेंट थीं. अब सालों बाद यह दावा किया जा रहा है कि उनकी मौत हादसे की वजह से नहीं, बल्कि बदले की आग में की गई थी और इसके लिए साउथ के स्टार विलेन मोहन बाबू का नाम सामने आया है. हालांकि, इस मामले पर सौंदर्या के पति ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है.

जमीनी विवाद के चलते हुई हत्या?

एक्ट्रेस सौंदर्या का साल 2004 में निधन हो गया था. हाल ही में आंध्र प्रदेश के खम्मम जिले में सुपरस्टार मोहन बाबू के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई, जिसके अनुसार सौंदर्या की मौत एक हादसा नहीं, बल्कि हत्या थी. इसमें मोहन बाबू का नाम सामने आया क्योंकि उनके बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. अब, इस मामले पर सौंदर्या के पति जीएस रघु ने सफाई दी है और इन खबरों को ‘बेबुनियाद’ करार किया है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

‘कोई जमीनी लेन-देन नहीं हुआ है’

तेलुगु360 के मुताबिक, जीएस रघु ने एक आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें लिखा है, “पिछले कुछ दिनों से हैदराबाद में संपत्ति को लेकर मोहन बाबू सर और सौंदर्या के बारे में झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं. मैं इस बेबुनियाद खबर को खारिज करना चाहता हूं जो संपत्ति के संबंध में फैलाई गई है. स्पष्ट करने के लिए, मैं पुष्टि करता हूं कि मोहन बाबू सर ने मेरी पत्नी स्वर्गीय सौंदर्या से कोई संपत्ति अवैध रूप से प्राप्त नहीं की है. मेरी जानकारी के मुताबिक, हमारा उनके साथ कभी कोई जमीनी लेन-देन नहीं हुआ है.”

‘मोहन बाबू एक परिवार की तरह हैं…’

जीएस रघु के बयान में आगे लिखा है, ‘मैं मोहन बाबू सर को पिछले 25+ सालों से जानता हूं और हमारे बीच एक मजबूत और अच्छी दोस्ती है. हमारे परिवार, मेरी पत्नी, मेरी सास और मेरे साले ने हमेशा आपसी विश्वास और सम्मान का गहरा संबंध बनाए रखा है. मैं मोहन बाबू सर का सम्मान करता हूं और आप सभी के साथ सच्चाई साझा करना चाहता हूं. हमारे और मोहन बाबू सर के बीच अच्छे संबंध हैं और हम एक परिवार की तरह हैं. इस संदर्भ में, मैं फिर से पुष्टि करना चाहता हूं कि हमारे और मोहन बाबू सर के बीच किसी भी संपत्ति लेन-देन से संबंधित कोई बात नहीं है. यह झूठी खबर है और आप सभी से अनुरोध है कि गलत खबर फैलाना बंद करें. आप सभी से अनुरोध है कि इस समय पर इसे यहीं खत्म करें.’

Previous article bhagalpur news. होलियाना हुआ बाजार, होली के रंग में सराबोर हुए ग्राहक
Next article बोरियत को कहें अलविदा, मार्च 2025 में धमाल मचाने आ रहे हैं ये नए शोज? पूरी लिस्ट यहां देखें
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel