[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Kanika Kapoor का तीसरा COVID-19 टेस्ट भी पॉजिटिव, डॉक्टर ने कहीं ये बात

Kanika Kapoor का तीसरा COVID-19 टेस्ट भी पॉजिटिव, डॉक्टर ने कहीं ये बात

0
Kanika Kapoor का तीसरा COVID-19 टेस्ट भी पॉजिटिव, डॉक्टर ने कहीं ये बात

कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में आयीं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) का तीसरा कोविड 19 टेस्ट भी पॉजिटिव आया है. इससे पहले रविवार को हुए दूसरे टेस्ट में भी वह कोरोना पॉजिटिव पायी गई थीं. फिलहाल कनिका का इलाज लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS) में चल रहा है.

पीजीआई के निदेशक प्रो. आर के धीमान ने कहा कि गायिका का तब तक इलाज जारी रहेगा, जब तक कि उनकी रिपोर्ट कोरोना वायरस को लेकर निगेटिव नहीं आती है. उन्होंने ये भी कहा कि उनका ट्रीटमेंट तब तक चलता रहेगा जब तक कम से कम 2 टेस्ट नेगेटिव नहीं आ जाते.

वहीं, कनिका के फ्रेंड ओजस देसाई उनके साथ 2 दिन ताज होटल में रुके थे और उनका टेस्ट नेगेटिव आया है. ओजस की तरफ से जारी किये गये एक स्टेटमेंट के मुताबिक, उन्होंने मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पिटल में COVID-19 का टेस्ट करवाया था. उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है. उन्होंने अपनी टेस्ट रिपोर्ट्स सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की हैं.

इससे पहले टेस्ट की रिपोर्ट में कुछ चीजें गलत होने की वजह से कनिका के घर वालों ने रिपोर्ट को संदिग्ध बताया था. इस रिपोर्ट में कनिका का लिंग और उम्र गलत लिखे हुए थे. उन्हें पुरुष लिखा गया था और उम्र 28 साल लिखी गयी थी. जिसके बाद उनके परिवार वालों के कहने पर उनका दोबारो टेस्ट किया गया था, लेकिन इसमें भी वह पॉजिटिव पायी गई थी.

गौरतलब है कि कि लंदन से वापस लौटीं कनिका कपूर पर आरोप लग रहे हैं कि वो एयरपोर्ट पर बिना कोरोना जांच करवाए निकल आईं थी. प्रशासन के अनुसार 13 से 14 मार्च के बीच कनिका चार- चार पार्टियों शामिल में हुई थी, पहली पार्टी 14 मार्च को लखनऊ के ताज होटल में हुई थी. सूत्रों के मुताबिक, यह पार्टी कांग्रेस के पूर्व सांसद जितिन प्रसाद के ससुर आदेश सेठ ने दी थी. जिसमें कनिका कपूर भी शामिल हुई थी.

कनिका लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में रहीं और यहां पर पार्टी दी. इसमें करीब 125 लोग शामिल हुए थे. इसके बाद शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में भी एक पार्टी हुई. इसमें भी कनिका मौजूद थीं. लोकायुक्त संजय मिश्रा ने लखनऊ की गुलिस्ता कालोनी में पार्टी रखी थी. 15 मार्च को यह पार्टी होली के जश्न के लिए रखी गई थी. वह 9 मार्च को लखनऊ आई थी, जिसमें 12 से 14 मार्च के बीच वो तीन से चार पार्टियों में शामिल हुई थी. पिछले 2- 3 दिनों से उन्हें बुखार था जिसके बाद जांच में पता चला कि वह कोरोना से संक्रमित हैं.

Previous article Coronavirus Lockdown : टेंशन नहीं लें! पेट्रोल पंप, किराने की दुकानें, मिल्क बूथ सभी हैं खुले, 14 अप्रैल तक क्या खुला, क्या बंद, जानें
Next article लॉकडाउन और ओलंपिक के स्थगित होने के बाद रद्द हो सकता है आईपीएल
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel