[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Shweta Tiwari ने विशाल आदित्य सिंह संग तीसरी शादी की अफवाहों पर किया रिएक्ट, कहा- मैं पहले से ही इंटरनेट पर…

Shweta Tiwari ने विशाल आदित्य सिंह संग तीसरी शादी की अफवाहों पर किया रिएक्ट, कहा- मैं पहले से ही इंटरनेट पर…

0
Shweta Tiwari ने विशाल आदित्य सिंह संग तीसरी शादी की अफवाहों पर किया रिएक्ट, कहा- मैं पहले से ही इंटरनेट पर…
Shweta Tiwari on her third marriage rumors

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इसी साल नंवबर में अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में थी. कसौटी जिंदगी की फेम एक्ट्रेस का नाम एक्टर विशाल आदित्य सिंह के साथ काफी समय से जुड़ रहा था. उसके बाद सोशल मीडिया पर श्वेता और विशाल की शादी की तसवीरें वायरल हुई थी. ऐसी अफवाह थी दोनों ने शादी कर ली. हालांकि वह फोटोज फेक थी और इसपर विशाल ने रिएक्ट भी किया था. अब एक्ट्रेस ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है.

तीसरी शादी पर श्वेता तिवारी ने तोड़ी चुप्पी

श्वेता तिवारी ने इंडियन एक्सप्रेस स्क्रीन को दिए गए एक इंटरव्यू में अपनी तीसरी शादी पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा, हर साल मेरी नयी शादी हो रही है, मैं ऑलरेडी इंटरनेट पर तीन शादी करके बैठी हुई हूं. वहीं, विशाल आदित्य सिंह ने पिछले महीने श्वेता संग शादी की तसवीरें वायरल होने पर एक इंटरव्यू में बताया कि दोनों एक अच्छा बॉन्ड साथ में शेयर करते हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने रिश्ते के बारे में किसी को कुछ एक्सप्लेन करने की जरूरत नहीं है. जो लोग हमें जानते हैं वह यह बात जानते हैं कि मैं उन्हें मॉम कहता हूं.

इस शो से श्वेता तिवारी ने एक्टिंग की दुनिया में रखा था कदम

श्वेता तिवारी ने साल 1999 में ‘कलीरें’ नाम के टीवी शो से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. दो दशकों से अधिक समय से वह एक्टिंग कर रही हैं. उन्हें एकता कपूर के शो ‘कसौटी ज़िंदगी की’ से ‘प्रेरणा’ के रोल से काफी लोकप्रियता मिली. एक्ट्रेस सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 4 की विजेता भी थीं. उन्होंने हिंदी के साथ-साथ मराठी, पंजाबी, कन्नड़ फिल्मों में काम किया हैं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने दो शादी की थी और दोनों शादी असफल रही. उनके दो बच्चे हैं, एक बेटी और एक बेटा. बेटी पलक तिवारी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है.

यह भी पढ़ेंFact Check- क्या श्वेता तिवारी ने की तीसरी शादी, टीवी के इस हैंडसम हंक संग लिए सात फेरे, जानें वायरल तसवीरों का सच

यह भी पढ़ें- श्वेता तिवारी से लेकर उर्वशी ढोलकिया तक, ये हैं टीवी जगत की सुपर मॉम्स, अकेले कर रही अपने बच्चों की परवरिश

Previous article बिहार के इस गांव में 77 सालों से नहीं हुआ एक भी केस, शिव मंदिर के प्रांगण में लिया जाता है यहां फैसला
Next article बिहार के बेगूसराय में मुखिया के घर पर फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel