[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Shubhangi Atre ने शिल्पा शिंदे के साथ स्क्रीन शेयर करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरे लिए काम सबसे पहले

Shubhangi Atre ने शिल्पा शिंदे के साथ स्क्रीन शेयर करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरे लिए काम सबसे पहले

0
Shubhangi Atre ने शिल्पा शिंदे के साथ स्क्रीन शेयर करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरे लिए काम सबसे पहले
शुभांगी अत्रे और शिल्पा शिंदे, फोटो- इंस्टाग्राम

इंडस्ट्री में जहां अक्सर पुराने झगड़ों और राइवलरी की खबरें सुर्खियों में रहती हैं, वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना पसंद करते हैं. ‘अंगूरी भाभी’ के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली शुभांगी अत्रे ने हाल ही में ऐसा ही कुछ साबित किया है. उन्होंने शिल्पा शिंदे के साथ काम करने को लेकर खुलकर बात की और साफ कहा कि उनके लिए काम सबसे पहले है, बाकी बातें बाद में आती हैं. आइए बताते हैं शुभांगी ने क्या कहा.

शिल्पा शिंदे के साथ काम पर क्या बोलीं?

IANS को दिए गए इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह शिल्पा शिंदे के साथ काम करेंगी, तो उन्होंने बहुत सीधा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वह एक एक्टर हैं और उनका काम एक्टिंग करना है, चाहे सामने कोई भी हो. उनका कहना है कि उन्हें कैमरा बहुत पसंद है और वह हर किसी के साथ काम करना चाहती हैं.

काम और पर्सनल लाइफ को अलग रखने की बात

शुभांगी अत्रे ने ये भी कहा कि इंडस्ट्री में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखना बहुत जरूरी है. यानी काम के दौरान सिर्फ काम पर ध्यान देना चाहिए, न कि पुराने रिश्तों या झगड़ों पर.

आखिरी सांस तक एक्टिंग करना चाहती हैं शुभांगी अत्रे

उन्होंने बताया कि उन्हें एक्टिंग से बहुत प्यार है और वह आखिरी सांस तक काम करना चाहती हैं. उनके लिए यह मायने नहीं रखता कि वह किसके साथ काम कर रही हैं, बल्कि यह जरूरी है कि वह अपना काम अच्छे से करें.

अंगूरी भाभी के रोल पर क्या कहा?

शुभांगी अत्रे को लोग अंगूरी भाभी के किरदार के लिए बहुत पसंद करते हैं. वह हाल ही में इस किरदार को फिल्म ‘भाबीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’ में भी निभाती नजर आईं.

उन्होंने बताया कि उन्होंने इस किरदार को ज्यादा नहीं बदला, क्योंकि लोग उन्हें उसी अंदाज में पसंद करते हैं. हालांकि, फिल्म में नई परिस्थितियों की वजह से किरदार में थोड़ा नया फ्लेवर जरूर देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें: Weekend Watchlist: इस वीकेंड बोरियत भूल जाएंगे, बस ये लिस्ट देख लें

Previous article बिहार में वंदे भारत पर पत्थरबाजी, बेतिया के पास कांच टूटा, रेलवे ने शुरू की जांच
Next article छापेमारी : नवादा से लूटी गयी राशि कटिहार से बरामद
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel