[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar बेहद 2 के एक्टर Shivin Narang की बिल्डिंग में एक शख्स Corona Positive, कॉम्पलेक्स सील

बेहद 2 के एक्टर Shivin Narang की बिल्डिंग में एक शख्स Corona Positive, कॉम्पलेक्स सील

0
बेहद 2 के एक्टर Shivin Narang की बिल्डिंग में एक शख्स Corona Positive, कॉम्पलेक्स सील

Actor Shivin Narang complex sealed: बेहद 2 (Beyhadh 2) के एक्टर शिविन नारंग (Shivin Narang) के कॉम्प्लेक्स में एक शख्स कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाया गया था. जिसके बाद कॉम्प्लेक्स को सील कर दिया गया है. यहां एक्टर अपने परिवार के साथ रहते है.

Also Read: Corona Positive जोआ मोरानी ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस, बताया इस तरह डॉक्टर्स रख रहे ख्याल

शिविन नारंग के सोसाइटी के निवासियों में से एक का COVID-19 टेस्ट लिया गया जो कि पॉजिटिव निकला. उनका हालिया विदेश यात्रा इतिहास रहा है. बीएमसी ने अब एक्टर के आवासीय परिसर को सील कर दिया है, जिसमें छह इमारतें हैं.

उनके कॉम्पलेक्स में रहने वाले उस कोरोना पॉजिटिव शख्स के बारे में शिवन को ज्यादा जानकारी तो नहीं है, लेकिन उन्होंने बताया कि वह स्पेन से लौटा था. उसे और उसके पूरे परिवार को क्वारनटीन में रखा गया है. उन्होंने बताया कि उन्होंने राशन और दवाइयों जैसी चीजों को स्टॉक कर लिया है.

शिविन ने बताया कि बीएमसी ने सभी को एक डॉक्टर का कॉन्टैक्ट नंबर भी दिया जिससे इमरजेंसी के वक्त में संपर्क किया जा सकता है. तभी से बाहर पुलिस सिक्योरिटी लगा दी गई है. हम सिर्फ राशन और दवाइयों की डिलीवरी लेने के लिए बाहर जा सकते हैं. हमें अपने ही कॉम्पलेक्स के दूसरे विंग में जाने की भी अनुमति नहीं है. संयोग से हमारे कॉम्पलेक्स में कुछ डॉक्टर्स भी रहते हैं.

शिविन ने कहा कि यह सीनियर सिटिजन्स के लिए बहुत मुश्किल काम है क्योंकि यह एक बहुत बड़ा कॉम्प्लेक्स है. उन्होंने यह भी कहा कि सीनियर सिटिजन्स को प्रवेश द्वार तक पहुंचने और चीजें लेने के लिए लगभग आधा किलोमीटर चलना पड़ता है. लेकिन हम सभी नियमों का पालन कर रहे हैं. शिविन ने कहा कि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी को सहयोग करना होगा.

शिविन नारंग को खतरों के खिलाड़ी के हालिया सीजन में देखा गया है. वो बेहद 2 में मुख्य किरदार निभा रहे है. वहीं, एक्टर क्वॉरेंटीन टाइम में उन्होंने एक पोस्ट क्या था, जिसमें वो शायरी कह रहे थे. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘वक्त क्या-क्या नहीं सीखा देता है.

बता दें कि देश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या तेज रफ्तार से बढ़ रही है. पिछले तीन दिनों में आठ राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या दोगुनी हो गयी है. वहीं महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 1100 के पार चली गयी है. भारत में अभी तक कोरोना 5734 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. वहीं 166 लोगों की मौत हो चुकी है.

Previous article कोरोना से जंग में राज्यों के प्रयास
Next article कोरोनावायरस : उत्तरप्रदेश के 15 जिले समेत दिल्ली और मध्यप्रदेश के हॉटस्पॉट सील, जानिए क्या हैं हालात?
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel