[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment मांग में लाल सिंदूर और हैवी ज्वेलरी, दुल्हन बनीं Shehnaaz Gill की इन तस्वीरों ने उड़ाए होश, क्या सच में कर ली गुपचुप शादी?

मांग में लाल सिंदूर और हैवी ज्वेलरी, दुल्हन बनीं Shehnaaz Gill की इन तस्वीरों ने उड़ाए होश, क्या सच में कर ली गुपचुप शादी?

0
मांग में लाल सिंदूर और हैवी ज्वेलरी, दुल्हन बनीं Shehnaaz Gill की इन तस्वीरों ने उड़ाए होश, क्या सच में कर ली गुपचुप शादी?
शहनाज गिल की ब्राइडल फोटोज, इमेज - इंस्टाग्राम

Shehnaaz Gill Sindoor Photos:‘बिग बॉस 13’ से सबकी चहेती बनीं और ‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ कही जाने वाली शहनाज गिल एक बार फिर इंटरनेट पर छा गई हैं. शहनाज सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और वह जो भी शेयर करती हैं, वो तुरंत वायरल हो जाता है. लेकिन कुछ घंटे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी तस्वीरें पोस्ट कर दीं, जिसे देखकर उनके फैंस हैरान-परेशान हो गए हैं. इन तस्वीरों में शहनाज गिल दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं और सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि उनकी मांग में लाल सिंदूर सजा हुआ है. इसे देखकर हर कोई बस यही पूछ रहा है कि क्या शहनाज ने चुपके से शादी कर ली है?

कैसा है शहनाज का ये वायरल लुक? (Shehnaaz’s Bridal Look)

शहनाज गिल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने गोल्डन कलर का एक बहुत ही शानदार रॉयल मस्तानी सूट पहना हुआ है. भारी गहने, हाथों में चूड़ियां और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान के साथ उनका यह ट्रेडिशनल अवतार फैंस का दिल जीत रहा है. शहनाज ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा है- ‘डिवाइन’ (यानी बहुत ही सुंदर या देवी जैसा).

उनकी इस तस्वीर पर उनके भाई शहबाज बदेशा ने भी दिल वाली इमोजी बनाकर अपनी बहन पर खूब प्यार लुटाया है.

मांग में सिंदूर देख फैंस हुए परेशान (Fans Shocked to See Sindoor)

तस्वीरें बहुत खूबसूरत हैं, लेकिन जैसे ही फैंस की नजर शहनाज की मांग में सजे लाल सिंदूर पर पड़ी, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. लोग पूरी तरह हैरान हो गए क्योंकि किसी ने भी इसकी उम्मीद नहीं की थी. बहुत से फैंस तो बिना सोचे-समझे शहनाज को शादी की बधाइयां और आशीर्वाद भी देने लगे. हर कोई यह जानने के लिए बेचैन हो गया कि आखिर शहनाज का दूल्हा कौन है और उन्होंने इतनी जल्दी शादी कब और किससे कर ली.

Image 1401
मांग में लाल सिंदूर और हैवी ज्वेलरी, दुल्हन बनीं shehnaaz gill की इन तस्वीरों ने उड़ाए होश, क्या सच में कर ली गुपचुप शादी? 6
Image 1402
मांग में लाल सिंदूर और हैवी ज्वेलरी, दुल्हन बनीं shehnaaz gill की इन तस्वीरों ने उड़ाए होश, क्या सच में कर ली गुपचुप शादी? 7
Image 1404
मांग में लाल सिंदूर और हैवी ज्वेलरी, दुल्हन बनीं shehnaaz gill की इन तस्वीरों ने उड़ाए होश, क्या सच में कर ली गुपचुप शादी? 8
Image 1403
मांग में लाल सिंदूर और हैवी ज्वेलरी, दुल्हन बनीं shehnaaz gill की इन तस्वीरों ने उड़ाए होश, क्या सच में कर ली गुपचुप शादी? 9

क्या है इस सिंदूर और शादी का असली सच? (The Real Truth Behind Photos)

अगर आप भी शहनाज को इस रूप में देखकर यह सोच रहे हैं कि उन्होंने सचमुच शादी कर ली है, तो हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है. शहनाज गिल ने असल जिंदगी में कोई शादी नहीं की है और वह अभी भी सिंगल हैं. दरअसल, यह खूबसूरत लुक उनके किसी आने वाले ब्रांड के ऐड या फोटोशूट का हिस्सा है. एक प्रोफेशनल प्रोजेक्ट के लिए उन्हें इस तरह दुल्हन की तरह तैयार किया गया था और मांग में सिंदूर लगाया गया था, जिसे फैंस गलती से उनकी असली शादी समझ बैठे.

यह भी पढ़ें: शहनाज गिल ने सलमान खान को किया किस, वायरल हुआ क्यूट वीडियो

Previous article पुणे कांड में नया मोड़: लुल्ला नगर कैफे पहुंची पुलिस, यहीं रची गई थी केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश
Next article येलो कार्ड की जगह जेब से निकला कुछ ऐसा, जिसे देखकर सन्न रह गया खिलाड़ी; वायरल वीडियो देख लोटपोट हो रही दुनिया
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel