[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Shefali Jariwala Death: ‘आपको किसी के दुख को कवर क्यों करना?’ अभिनेता वरुण धवन ने मीडिया कवरेज पर उठाया सवाल

Shefali Jariwala Death: ‘आपको किसी के दुख को कवर क्यों करना?’ अभिनेता वरुण धवन ने मीडिया कवरेज पर उठाया सवाल

0
Shefali Jariwala Death: ‘आपको किसी के दुख को कवर क्यों करना?’ अभिनेता वरुण धवन ने मीडिया कवरेज पर उठाया सवाल
Varun Dhawan on shefali jariwala death

Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला की मौत पर जिस तरह से मीडिया कवरेज हो रही है, उस पर बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने सवाल उठाया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “मीडिया द्वारा एक किसी की मौत का असंवेदनशील तरीके से कवरेज किया जा रहा है.” उन्होंने आगे लिखा, “मुझे समझ में नहीं आता कि आपको किसी के दुख को क्यों कवर करना है. इससे किसी को क्या फायदा होने वाला है?” उन्होंने आखिर में मीडिया से अनुरोध कर दिया है.

शुक्रवार को अभिनेत्री का हुआ निधन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

‘‘कांटा लगा’’ गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की शुक्रवार रात 42 वर्ष की उम्र में मृत्यु हो गई. शेफाली को उनके पति अभिनेता पराग त्यागी उपनगरीय मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने बताया, उनकी मौत पहले ही हो चुकी है. मीडिया में आईं कई खबरों में दावा किया गया है कि शेफाली की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई. शनिवार को अभिनेत्री के शव का पोस्टमार्टम किया गया, हालांकि डॉक्टरों ने अभी तक अपनी रिपोर्ट नहीं दी है, जिससे मौत की असली वजह सामने सामने आए.

ओशिवाड़ा श्मशान घाट पर हुआ अभिनेत्री का अंतिम संस्कार

शेफाली जरीवाला का शनिवार शाम को ओशिवाड़ा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान उनके दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद रहे. अंतिम संस्कार जरीवाला के पति पराग त्यागी, उनके पिता सतीश जरीवाला और छोटी बहन शिवानी जरीवाला ने किया. अंतिम संस्कार के दौरान मीका सिंह, विकास गुप्ता, शहनाज गिल, ​​ऐश्वर्या सखूजा और अशोक पंडित समेत फिल्म उद्योग की कई हस्तियां मौजूद थीं.

शेफाली का आखिरी मैसेज, “अब समय आ गया है कि हम जिंदगी को जीना शुरू करें”

शेफाली 2002 में ‘‘कांटा लगा’’ गाने से लोकप्रिय हुई थीं, जो 1972 की फिल्म ‘समाधि’ के लता मंगेशकर के एक पुराने गीत का रीमिक्स था. शेफाली ने अपने पति के साथ डांस शो ‘‘नच बलिए’’ और बाद में ‘‘बिग बॉस 13’’ जैसे रियलिटी शो में भाग लेकर लोकप्रियता हासिल की थी. मौत से एक हफ्ते पहले, शेफाली ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो शूट के लिए तैयार हो रही थीं. उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, “अब समय आ गया है कि हम जिंदगी को जीना शुरू करें. जैसे हर चीज हमारे हक में हो रही हो.”

Previous article दारोगा के आवास पर नर्तकियों के साथ चल रही थी शराब पार्टी, छापेमारी होते ही हो गए फरार
Next article इसीएल के माइनिंग सरदार को मारपीट कर किया घायल
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel