[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Seher Hone Ko Hai: ‘गुम है किसी के प्यार में’ की सवी को मिला नया शो, क्या रिशिता कोठारी की जगह लेंगी भाविका शर्मा?

Seher Hone Ko Hai: ‘गुम है किसी के प्यार में’ की सवी को मिला नया शो, क्या रिशिता कोठारी की जगह लेंगी भाविका शर्मा?

0
Seher Hone Ko Hai: ‘गुम है किसी के प्यार में’ की सवी को मिला नया शो, क्या रिशिता कोठारी की जगह लेंगी भाविका शर्मा?
भाविका शर्मा, फोटो- इंस्टाग्राम

Seher Hone Ko Hai: कलर्स टीवी का शो ‘सहर होने को है’ पिछले कुछ समय से अपनी स्टारकास्ट में होने वाले बदलावों को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ है. शो में मुख्य किरदार सहर की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस रिशिता कोठारी के बाहर हो चुकी है. अब यह अहम किरदार कौन निभाएगा, इस मामले पर बड़ी अपडेट सामने आई है.

सहर के रोल के लिए भाविका शर्मा का नाम तय

ईटाइम्स रिपोर्ट्स के अनुसार, टीवी एक्ट्रेस भाविका शर्मा को शो में नई सहर के रूप में चुना गया है. बताया जा रहा है कि निर्माताओं की ओर से लंबे समय से इस किरदार के लिए उपयुक्त चेहरे की तलाश की जा रही थी. कई एक्ट्रेसेस शिवांगी जोशी, मल्लिका सिंह, रिया शर्मा और हिमांशी पाराशर के नामों पर विचार किया गया, लेकिन आखिरकार भाविका पर सहमति बन गई. हालांकि, अभी तक शो के मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भाविका का चयन लगभग तय हो चुका है और केवल कुछ औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं.

‘गुम है किसी के प्यार में’ से मिली थी खास पहचान

भाविका शर्मा टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता ‘गुम है किसी के प्यार में’ में सवी चव्हाण के किरदार से मिली थी. इस भूमिका ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिला. इसके अलावा भाविका ने अपने करियर की शुरुआत ‘परवरिश – सीजन 2’ से की थी. अब अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं तो ‘सहर होने को है’ में उनकी एंट्री शो के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें- Anupama: प्रेम-राही का हुआ पैचअप, अंश-प्रेरणा के रिश्ते पर भड़की लीला

Previous article नालंदा में साइकिल देने से इनकार करने पर 14 साल के किशोर को चाकू मारा, अस्पताल में इलाज जारी
Next article गुमला में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से छह वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में मातम 
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel