[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Seher Hone Ko Hai में क्या सचमुच ऋषिता कोठारी को रिप्लेस करेंगी आशी सिंह? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Seher Hone Ko Hai में क्या सचमुच ऋषिता कोठारी को रिप्लेस करेंगी आशी सिंह? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

0
Seher Hone Ko Hai में क्या सचमुच ऋषिता कोठारी को रिप्लेस करेंगी आशी सिंह? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
आशी सिंह और ऋषिता कोठारी, फोटो- इंस्टाग्राम

Seher Hone Ko Hai: टीवी शो ‘सेहर होने को है’ को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है. खबरें हैं कि शो में जल्द ही लीप आने वाला है और इसके बाद लीड एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी शो छोड़ सकती हैं. इसी बीच यह भी कहा जा रहा है कि उनकी जगह टीवी एक्ट्रेस आशी सिंह नजर आ सकती हैं. अब इन खबरों पर आशी सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

आशी सिंह ने क्या कहा?

Telly Masala को दिए एक इंटरव्यू के दौरान आशी सिंह से पूछा गया कि क्या वह ऋषिता कोठारी की जगह शो में नजर आने वाली हैं. इस पर एक्ट्रेस ने हंसते हुए कहा कि फिलहाल ऐसी खबरों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए. उन्होंने कहा, “अगर मैं सेहर बनती हूं या ऐसा कुछ होता है, तो आप सभी को खुद ही पता चल जाएगा.”

इसके साथ ही आशी ने साफ कर दिया कि अभी तक ऐसी कोई बात नहीं हुई है.

क्या शो के मेकर्स से चल रही है बातचीत?

जब आशी सिंह से पूछा गया कि क्या वह इस रोल को लेकर शो के मेकर्स से बात कर रही हैं, तो उन्होंने इस खबर को भी गलत बताया. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने भी यह खबरें इंटरनेट पर ही पढ़ी हैं और फिलहाल उनके पास इस बारे में कहने के लिए कुछ नहीं है.

क्यों नहीं दिया पहले जवाब?

आशी सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह अपने काम में काफी व्यस्त थीं. लगातार शूटिंग और बिजी शेड्यूल की वजह से उन्हें आराम करने का भी समय नहीं मिल पा रहा था.

इसी वजह से वह इन खबरों पर पहले अपनी प्रतिक्रिया नहीं दे सकीं.

ऋषिता कोठारी के शो छोड़ने की चर्चा क्यों?

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ऋषिता कोठारी और उनके को-स्टार पार्थ के बीच अनबन की खबरें सामने आई थीं. कहा जा रहा है कि सेट पर दोनों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी, जिसके चलते ऋषिता ने शो छोड़ने का फैसला लिया.

हालांकि, अभी तक ऋषिता और पार्थ की तरफ से इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar की सफलता बनी ‘Don 3’ छोड़ने की वजह? रिपोर्ट में रणवीर सिंह को लेकर बड़ा खुलासा

Previous article शेयर बाजार में गिरावट , अमेरिकी टैरिफ और वैश्विक तनाव से टूटा बाजार; सेंसेक्स 303 और निफ्टी 77 अंक नीचे बंद
Next article Sitamarhi News: सीतामढ़ी के पुनौरा में भीषण अग्निकांड, किराना दुकान के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel