[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Second Case of Seetharam On OTT: एक-एक कर मर रहे लोग, हादसा या साजिश? ‘सेकंड केस ऑफ सीताराम’ की पूरी कहानी OTT पर देखें

Second Case of Seetharam On OTT: एक-एक कर मर रहे लोग, हादसा या साजिश? ‘सेकंड केस ऑफ सीताराम’ की पूरी कहानी OTT पर देखें

0
Second Case of Seetharam On OTT: एक-एक कर मर रहे लोग, हादसा या साजिश? ‘सेकंड केस ऑफ सीताराम’ की पूरी कहानी OTT पर देखें
OTT पर सेकंड केस ऑफ सीताराम, फोटो- इंस्टाग्राम

Second Case of Seetharam On OTT: ‘सेकंड केस ऑफ सीताराम’ अब थिएटर के बाद OTT पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में विजय राघवेंद्र लीड रोल में नजर आते हैं. यह फिल्म पहले 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब आज, 17 अप्रैल 2026 से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है. अच्छी बात यह है कि यह फिल्म सिर्फ कन्नड़ ही नहीं, बल्कि हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी उपलब्ध है. ऐसे में आइए, इसे देखने से पहले फिल्म से जुड़ी कुछ जरूरी बातें जान लेते हैं.

यह फिल्म किसकी सीक्वल है?

यह फिल्म ‘सीताराम बिनॉय केस नंबर 18’ का सीक्वल है. पहले पार्ट में एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर की कहानी दिखाई गई थी और अब यह कहानी आगे बढ़ती है.

कहानी क्या है?

इस बार कहानी अनेगड्डे नाम के एक शहर में सेट है, जहां अचानक कई लोगों की मौत होने लगती है. शुरुआत में ये केस अलग-अलग लगते हैं, लेकिन धीरे-धीरे पता चलता है कि इन सबके पीछे कोई बड़ा राज छुपा हो सकता है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, शक एक सीरियल अपराधी की तरफ जाता है. इंस्पेक्टर सीताराम अपनी टीम के साथ मिलकर इस केस को सुलझाने की कोशिश करता है. हर बार जब लगता है कि केस खत्म हो गया, तभी एक नया मोड़ सामने आ जाता है, जिससे कहानी और भी दिलचस्प हो जाती है.

कास्ट और मेकर्स

फिल्म में विजय राघवेंद्र के अलावा गोपालकृष्ण देशपांडे और उषा भंडारी भी भी अहम रोल में हैं. वहीं, इस फिल्म को देवीप्रसाद शेट्टी ने डायरेक्ट किया है और उन्होंने ही इसे प्रोड्यूस भी किया है, साथ में सात्विक हेब्बर का भी सहयोग है.

क्यों देखें?

अगर आपको क्राइम, मिस्ट्री और पुलिस इन्वेस्टिगेशन वाली फिल्में पसंद हैं, तो यह फिल्म आपके लिए है.

यह भी पढ़ें: 5 Reasons To Watch Matka King: विजय वर्मा की ‘मटका किंग’ क्यों है देखने लायक? जानिए 5 वजहें

Previous article बंगाल चुनाव 2026 में सुरक्षा का ‘बांस कवच’, चुनावकर्मियों को ‘नेताओं का पानी’ पीने की भी मनाही
Next article MI के कोच महेला जयवर्धने ने Rohit Sharma की इंजरी पर दिया अपडेट, इस दिन होगी वापसी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel