[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Samay Raina: ‘याद रखना दोस्तों, मैं समय हूं’, विवाद के बीच पहली बार रणवीर इलाहाबादिया पर बोले समय रैना

Samay Raina: ‘याद रखना दोस्तों, मैं समय हूं’, विवाद के बीच पहली बार रणवीर इलाहाबादिया पर बोले समय रैना

0
Samay Raina: ‘याद रखना दोस्तों, मैं समय हूं’, विवाद के बीच पहली बार रणवीर इलाहाबादिया पर बोले समय रैना
Samay Raina and Ranveer Allahbadia

Samay Raina: ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो में रणवीर अल्लाहबादिया के विवादित टिप्पणी के बाद से ही शो के होस्ट और स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और रणवीर सुर्खियों में हैं. इसी बीच समय ने अपने कनाडा वाले शो के दौरान ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के बारे में बात की. साथ ही उन्होंने कंट्रोवर्सी के बाद पहली बार रणवीर अल्लाहबादिया पर भी बयानबाजी की है, जिसके बाद वह एक बार फिर लाइमलाइट बटोर रहे हैं. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

समय रैना ने शो में क्या कहा?

समय रैना ने कनाडा शो में परफॉरमेंस के दौरान एक शख्स से अल्लाहबादिया का जिक्र करते हुए कहा ‘इस शो पर बहुत मौके आएंगे, जहां आपको लग सकता है कि मैं बहुत फनी कुछ बोल सकता हूं, पर तब बीयरबाइसेप्स को याद कर लेना.’ वहां मौजूद ऑडियंस जोर-जोर से तालियां बजाने लगी. इसके बाद कॉमेडियन ने ऐसे मुश्किल स्तिथि में भी बेहतरीन प्रदर्शन दिया और दर्शकों को दो घंटे तक हंसाया. आखिर में जब कार्यक्रम खत्म हो रहा था, वेब समय रैना ने कहा ‘शायद समय खराब चल रहा है मेरा, पर याद रखना दोस्तों, मैं समय हूं.’

सोशल मीडिया पर यूजर ने लिखी इमोशनल पोस्ट

समय रैना के शो के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पोस्ट शेयर कर अपना अनुभव साझा किया. एक यूजर शुभम दत्ता ने समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट के बारे में लिखा ‘शो को जारी रहने देना चाहिए.’ उन्होंने आगे शो पर अपने अनुभव को शेयर किया. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पहली बार मैंने 25 साल के लड़के को देखा कि वह बहुत ज्यादा मानसिक दबाव से गुजर रहा है. उसकी आंख के नीचे काले धब्बे हैं, चेहरा उतरा हुआ है, बाल बिखरे हुए, धूल भरी हूडी पहन कर आया. उसने माइक पर आते ही कहा ‘मेरे वकील को फीस देने के लिए शुक्रिया?’

क्या है पूरा मामला?

कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट के परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ पुलिस केस भी दर्ज हुआ. हालांकि, उन्होंने शिकायत दर्ज होते ही तुरंत सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए माफी मांगी. वहीं, समय रैना ने भी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए हाल ही में बताया था कि उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के सभी एपिसोड हटा दिए हैं.

यह भी पढ़े: Viral Video: अरिजीत सिंह को लाइव कॉन्सर्ट के बीच आया पिता का वीडियो कॉल, फिर उन्होंने जो किया…

Previous article निबंधन सह परामर्श केंद्र में जॉब कैंप 24 को
Next article आयुष चिकित्सकों के भरोसे जन्मजात बीमारियों से पीड़ित बच्चे, नहीं मिल रहा समुचित लाभ
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel