[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Samay Raina: ‘मां कसम इंटरनेट फट जाएगा…’, विवादों के बीच समय रैना का आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप वायरल

Samay Raina: ‘मां कसम इंटरनेट फट जाएगा…’, विवादों के बीच समय रैना का आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप वायरल

0
Samay Raina: ‘मां कसम इंटरनेट फट जाएगा…’, विवादों के बीच समय रैना का आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप वायरल
Samay Raina

Samay Raina: पॉपुलर यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ बीते दिन रणवीर इलाहाबादिया के आपत्तिजनक स्टेटमेंट को लेकर विवादों में है. इसी बीच अब सोशल मीडिया यूजर्स ने समय रैना का एक पुराना ऑडियो क्लिप ढूंढ निकाला है, जिसमें वह एक बार आपत्तिजनक बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं. आइए बताते हैं उन्होंने इस ऑडियो में क्या कुछ कहा है.

वायरल ऑडियो क्लिप में क्या है?

समय रैना का इस वक्त सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक इंस्टाग्राम फॉलोअर की स्टोरी पर रिप्लाई देते हैं और कहते हैं, ‘अगर वह उनके शो पर आकर कोई अश्लील कंटेट शूट करना चाहता है, तो भेजो उसे मजा आ जाएगा. इससे पूरा इंटरनेट फट जाएगा और वह एपिक होगा.’ ऑडियो में आगे वह कहते हैं कि कॉमेडी आपको रियलटी से दूर ले जाती है. कॉमेडी नैतिक मूल्यों से हटकर होना चाहिए, नहीं तो वह मनोरंजक नहीं होगी. लोग अपने जीवन में बहुत परेशान है, वह उस जिंदगी से हटकर मनोरंजन करने आते हैं. सभी के लिए कुछ ना कुछ ऐसे विषय होते हैं जिनपर वह मजाक नहीं सुन सकते, जैसे- मत्यु, बच्चे, गर्भपात, अवसाद आदि। लेकिन वह शो सबके लिए होता है, इसलिए ये सब मजाक भी वह करता है.

क्या है रणवीर इलाहाबादिया कंट्रोवर्सी?

रणवीर इलाहाबादिया हाल ही में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पहुंचे. यहां उन्होंने हंसी-मजाक में एक कंटेस्टेंट के परिवार पर एक आपत्तिजनक टिपण्णी की, जिसके बाद उनके और समय रैना के खिलाफ फूहड़ता फैलाने के आरोप में शिकायत दर्ज की गई. हालांकि, मामला दर्ज होते ही रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर सबसे माफी मांगी, लेकिन इस दौरान वह काफी अकड़ में दिखे. इस वीडियो के सामने आते ही यूजर्स उनके खिलाफ तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘आप अपनी इस टिप्पणी से अपना सम्मान पहले ही खो चुके हैं. अगर माता-पिता के लिए ऐसे शब्द निकल रहे हैं तो आप हार गए भाई, वह सब आध्यात्मिक वीडियो भी रिमूव कर दो’. दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सॉरी से क्या होगा? आपको सबक सिखाना जरूरी है’.

यह भी पढ़े: Ranveer Allahbadia Net Worth: यूट्यूब वीडियोज से रणवीर इलाहाबादिया ने कर ली करोड़ों की कमाई, कुल संपत्ति जान लगेगा झटका

Previous article ठेला लगाने के विवाद में फुटकर दुकानदारों में मारपीट
Next article Neem Karoli Baba: जिंदगी बदलकर रख देगी नीम करोली बाबा की ये 4 बातें, कभी नहीं होगी धन की कमी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel