[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Samantha Ruth Prabhu Net Worth: शादी के 6 महीने बाद प्रेग्नेंट हैं सामंथा, आलीशान घरों से लेकर कुल नेट वर्थ तक… एक्ट्रेस की कुल संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप

Samantha Ruth Prabhu Net Worth: शादी के 6 महीने बाद प्रेग्नेंट हैं सामंथा, आलीशान घरों से लेकर कुल नेट वर्थ तक… एक्ट्रेस की कुल संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप

0
Samantha Ruth Prabhu Net Worth: शादी के 6 महीने बाद प्रेग्नेंट हैं सामंथा, आलीशान घरों से लेकर कुल नेट वर्थ तक… एक्ट्रेस की कुल संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु, फोटो- इंस्टाग्राम

Samantha Ruth Prabhu के फैंस के लिए एक गुड न्यूज आई है. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर जो अफवाहें चल रही थीं, अब वो बिल्कुल सच साबित हो गई हैं. दरअसल, सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही मां बनने वाली हैं. इस खबर को खुद उनकी नई फिल्म ‘मां इंति बंगाराम’ की डायरेक्टर बी. वी. नंदिनी रेड्डी ने कन्फर्म किया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि सामंथा अपनी जिंदगी के इस नए फेज में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि करोड़ों दिलों पर राज करने वाली सामंथा कुल कितनी संपत्ति की मालकिन हैं.

Samantha Pregnancy Confirmed: डायरेक्टर ने कही ये बात

Samantha Ruth Prabhu Pregnancy
सामन्था रुथ प्रभु प्रेगनेंसी, फोटो- इंस्टाग्राम

Cinema Express को दिए एक इंटरव्यू में बी. वी. नंदिनी रेड्डी ने कहा कि सामंथा की प्रेग्नेंसी ऐसे समय आई है, जब उनकी फिल्म ‘मां इंति बंगाराम’ भी शानदार परफॉर्म कर रही है. डायरेक्टर ने यह भी बताया कि हाल ही में वायरल हुई तस्वीरों और वीडियो में जो बेबी बंप नजर आया, वह कोई छिपी हुई बात नहीं थी. सामंथा ने खुद अपनी पसंद से वही आउटफिट पहना था.

Samantha New Movie: ‘मां इंति बंगाराम’ को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

Samantha Ruth Prabhu Movie
सामंथा की नई फिल्म ‘मां इंति बंगाराम’, फोटो- इंस्टाग्राम

सामंथा की नई तेलुगु फिल्म ‘मां इंति बंगाराम’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म का निर्देशन बी. वी. नंदिनी रेड्डी ने किया है. फिल्म में सामंथा के साथ गुलशन देवैया और दिगंत मांचले भी अहम भूमिका में नजर आए हैं. रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: Maa Inti Bangaaram Box Office Day 3: सामंथा की ‘मां इंति बंगाराम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 3 दिन में अपनी ही बड़ी-बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

Samantha Net Worth: कितनी करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं सामंथा?

Samantha Ruth Prabhu Net Worth
सामंथा नेट वर्थ, फोटो- इंस्टाग्राम

NDTV और Moneycontrol की रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2025 तक सामंथा रुथ प्रभु की कुल संपत्ति 101 करोड़ से 110 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. वह एक फिल्म के लिए करीब 3 से 5 करोड़ रुपये फीस लेती हैं. फिल्मों के अलावा वह कई बड़े ब्रांड्स का प्रचार भी करती हैं, जिससे उन्हें हर साल करोड़ों रुपये की कमाई होती है.

Samantha Properties: हैदराबाद से मुंबई तक हैं आलीशान घर

Samantha Ruth Prabhu
सामंथा प्रॉपर्टीज, फोटो- इंस्टाग्राम

उसी रिपोर्ट्स के अनुसार, सामंथा के पास कई महंगी प्रॉपर्टी हैं. हैदराबाद में उनका एक लग्जरी डुप्लेक्स अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत करीब 7.8 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा मुंबई में भी उनका एक सी-फेसिंग (समुद्र के किनारे) शानदार अपार्टमेंट है. फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रॉपर्टी निवेश की वजह से सामंथा आज देश की सबसे सफल और सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में शामिल हैं.

Samantha Ruth Prabhu Personal Life: सामंथा की पर्सनल लाइफ

सामंथा रुथ प्रभु की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने मशहूर फिल्म डायरेक्टर राज निदिमोरु से शादी की है. दोनों की पहली मुलाकात ‘द फैमिली मैन 2’ वेब सीरीज के सेट पर हुई थी, जिसके बाद पिछले साल दिसंबर 2025 में दोनों ने शादी कर ली. अब अपनी शादी के ठीक 6 महीने बाद यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ें: Haunted 3D Box Office Success: ‘हॉन्टेड 3D’ की सफलता पर विक्रम भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सब भगवान पर छोड़ दिया था, दर्शकों ने कमाल कर दिया

Previous article भरत तिवारी एनकाउंटर केस हाईकोर्ट पहुंचा, पुलिस पर FIR की मांग
Next article गढ़वा में शुरू हो गया एसआईआर अभियान, घर-घर जाकर वोटरों का होगा वेरिफिकेशन
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel