[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment हाथ में बंदूक और आंखों में गुस्सा, ‘Maa Inti Bangaaram’ के नए पोस्टर में सामंथा रुथ प्रभु का धाकड़ लुक, रिलीज डेट भी हुई कंफर्म

हाथ में बंदूक और आंखों में गुस्सा, ‘Maa Inti Bangaaram’ के नए पोस्टर में सामंथा रुथ प्रभु का धाकड़ लुक, रिलीज डेट भी हुई कंफर्म

0
हाथ में बंदूक और आंखों में गुस्सा, ‘Maa Inti Bangaaram’ के नए पोस्टर में सामंथा रुथ प्रभु का धाकड़ लुक, रिलीज डेट भी हुई कंफर्म

Maa Inti Bangaaram: साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु की आने वाली फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की रिलीज डेट अब पक्की हो गई है. सामंथा ने खुद सोशल मीडिया पर एक बहुत ही दमदार पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि यह फिल्म कब सिनेमाघरों में आएगी. आइए आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स.

कब रिलीज होगी फिल्म?

सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया और लिखा, “ट्रिगर दबाने का समय आ गया है.” उन्होंने बताया कि ‘मां इंटी बंगारम’ 19 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. यह खबर सुनते ही फैंस बहुत खुश हो गए हैं और सामंथा को बधाई दे रहे हैं.

Image 171
हाथ में बंदूक और आंखों में गुस्सा, 'maa inti bangaaram' के नए पोस्टर में सामंथा रुथ प्रभु का धाकड़ लुक, रिलीज डेट भी हुई कंफर्म 3

कैसा है सामंथा का नया लुक?

फिल्म के नए पोस्टर में सामंथा का लुक काफी अलग और दमदार नजर आ रहा है. इस बार वह लाल और काले बॉर्डर वाली पारंपरिक साड़ी में दिखाई दे रही हैं, लेकिन उनके हाथ में शॉटगन (बंदूक) उनके किरदार को और भी खतरनाक और ताकतवर बना देती है. यह साफ इशारा करता है कि फिल्म में उनका रोल एक साधारण घरेलू महिला का है, जो जरूरत पड़ने पर बेहद सख्त और खतरनाक रूप ले सकती है.

यहां देखें पोस्टर-

सामंथा ने फिल्म के बारे में क्या कहा?

सामंथा इस फिल्म में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं कर रही हैं, बल्कि वह इसकी प्रोड्यूसर भी हैं. उन्होंने बताया कि ‘मां इंटी बंगारम’ एक ऐसी महिला की कहानी है जो अंदर से कोमल है लेकिन जरूरत पड़ने पर बहुत बहादुर बन जाती है. सामंथा ने कहा, “इस फिल्म की दुनिया भावनाओं से भरी है, जहां परिवार को सबसे पहले रखा गया है. मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस कहानी से जुड़ पाएंगे.”

एक्ट्रेस के साथ अब प्रोड्यूसर भी बनीं सामंथा

आपको बता दें कि सामंथा ने हाल ही में 28 अप्रैल को अपना जन्मदिन भी इसी फिल्म की थीम वाले केक के साथ मनाया था. फैंस इस फिल्म का इसलिए भी इंतजार कर रहे हैं क्योंकि सामंथा लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. खास बात यह है कि इस फिल्म को उन्होंने खुद अपने बैनर ‘ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स’ के तले बनाया है.

यह भी पढ़ें: Ek Din के फ्लॉप होने पर छलका जुनैद खान का दर्द, बताया अब क्यों नहीं लेंगे पिता आमिर की मदद

Previous article Bhim memorial cricket : भीम सोरेन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 15 अप्रैल से
Next article भगवानपुर बाजार में अतिक्रमण पर प्रशासन का चला बुलडोजर
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel