[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Salman Khan : सलमान खान आतंकवादी घोषित, आखिर किस बयान से बिलबिलाया पाकिस्तान

Salman Khan : सलमान खान आतंकवादी घोषित, आखिर किस बयान से बिलबिलाया पाकिस्तान

0
Salman Khan : सलमान खान आतंकवादी घोषित, आखिर किस बयान से बिलबिलाया पाकिस्तान
सलमान खान

Salman Khan : सऊदी अरब में एक शो के दौरान सलमान खान ने बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग देश बताया था जिससे भारत का पड़ोसी मुल्क बिलबिला गया. दावा किया जा रहा है कि इस बयान से पाकिस्तान इतना भड़क गया कि शहबाज सरकार ने उन्हें आतंकवादी घोषित कर दिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस खबर के सामने आने के बाद सलमान के फैंस गुस्से में हैं और पाकिस्तान पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.

पाकिस्तान के गृह विभाग ने सलमान खान को फोर्थ शेड्यूल में शामिल कर उन्हें आतंकवादी घोषित कर दिया है. यह लिस्ट एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत आती है. यही नहीं, इसमें शामिल शख्स के खिलाफ पाकिस्तान में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. इस संबंध में सरकार की ओर से अधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. हालांकि, इस मामले पर अभी तक सलमान खान या उनके प्रतिनिधियों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

सालमान खान ने क्या कहा? जिससे गुस्से में है पाकिस्तान

सऊदी अरब में आयोजित जॉय फोरम 2025 का एक वीडियो सामने आया. इसमें कुछ कहते हुए सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में बॉलीवुड दबंग कहते दिख रहे हैं, “ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहा है.” इस बयान पर गौर करें तो उन्होंने बलूचिस्तान का नाम पाकिस्तान से अलग लिया, जिससे पाकिस्तान में नाराजगी फैल गई और सरकार ने उन्हें आतंकवादी घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें : Bigg Boss 19: वीकेंड का वार में सलमान खान का चढ़ा पारा, नीलम ने लगाई चूल्हे में आग, तो फरहाना ने की लाइन क्रॉस

इस बीच, बलूचिस्तान के अलगाववादी नेता इस बयान से बहुत खुश नजर आ रहे हैं. वे सलमान खान की तारीफ कर रहे हैं.

Previous article Bihar Election 2025: ‘NDA में लालू-तेजस्वी को गाली देने के अलावा कुछ नहीं हो रहा’, चुनावी प्रचार में जाने से पहले गरमाए तेजस्वी
Next article Dev Uthani Ekadashi Upay 2025: धन और सुख-शांति पाने के लिए देवउठनी एकादशी पर करें दीपक के ये आसान उपाय
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel