[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Khatron Ke Khiladi 15: शेरनी जैसी हिम्मत के साथ लौट रहीं रुबीना दिलैक, अब हर खतरे के लिए तैयार

Khatron Ke Khiladi 15: शेरनी जैसी हिम्मत के साथ लौट रहीं रुबीना दिलैक, अब हर खतरे के लिए तैयार

0
Khatron Ke Khiladi 15: शेरनी जैसी हिम्मत के साथ लौट रहीं रुबीना दिलैक, अब हर खतरे के लिए तैयार
रुबीना दिलाइक, फोटो- इंस्टाग्राम

Khatron Ke Khiladi 15: टीवी की ‘छोटी बहु’ से घर-घर में मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक एक बार फिर खतरनाक स्टंट वाले शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में वापस आ रही हैं. इससे पहले वो सीजन 12 में दिखी थीं, जहां उन्होंने बहुत अच्छा खेल दिखाया था. लेकिन इस बार रुबीना का अंदाज बिल्कुल अलग होने वाला है. उन्होंने बताया है कि इस बार वो सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं, बल्कि एक मां के तौर पर इस शो में उतर रही हैं.

बेटियों की वजह से मिली हिम्मत

रुबीना ने बताया कि उन्हें इस बार खतरों से लड़ने की हिम्मत अपनी दो नन्हीं बेटियों से मिली है. रुबीना हाल ही में जुड़वां बेटियों की मां बनी हैं. उनका कहना है कि बच्चों के साथ समय बिताकर उन्होंने सीखा कि असली बहादुरी क्या होती है. बच्चे बिना डरे और बिना ज्यादा सोचे काम करते हैं और अपनी बेटियों को देखकर रुबीना के अंदर का डर भी अब खत्म हो गया है.

मां बनने के बाद आईं शेरनी वाली ताकत

रुबीना का कहना है कि मां बनने के बाद इंसान पूरी तरह बदल जाता है. अब उनके अंदर एक शेरनी जैसी ताकत आ गई है. वो कहती हैं कि अब उनके पास मेहनत करने और जीतने की एक बहुत बड़ी वजह है, उनकी बेटियां. वो अपनी बेटियों के लिए एक अच्छा भविष्य बनाना चाहती हैं और उन्हें दिखाना चाहती हैं कि उनकी मां कितनी बहादुर है. यही वजह है कि अब उन्हें मुश्किल स्टंट्स से डर नहीं लगता.

शो से पहले मालदीव में बिताया समय

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग शुरू होने से पहले रुबीना अपनी बेटियों के साथ मालदीव घूमने गई थीं. वहां उन्होंने परिवार के साथ खास पल बिताए और खुद को नए सीजन के लिए तैयार किया.

यह भी पढ़ें: Matka King Season 2: विजय वर्मा फिर शुरू करेंगे ‘मटका’ का खेल, सीजन 2 हुआ अनाउंस

Previous article SAHARSA: वेंडर के एमडीएम का ग्रामीणों ने किया बहिष्कार, बोले- स्कूल में बनेगा भोजन तभी खायेंगे बच्चे
Next article पति रणबीर कपूर का हाथ थामकर सासू मां की फिल्म देखने पहुंचीं आलिया भट्ट, रेड कार्पेट पर छाया कपल
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel