[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment घर बैठे पार्टनर के साथ वेलेंटाइन वीक को बनाएं खास, ओटीटी पर देखें प्यार और सस्पेंस से भरी ये रोमांटिक फिल्में, देखें लिस्ट

घर बैठे पार्टनर के साथ वेलेंटाइन वीक को बनाएं खास, ओटीटी पर देखें प्यार और सस्पेंस से भरी ये रोमांटिक फिल्में, देखें लिस्ट

0
घर बैठे पार्टनर के साथ वेलेंटाइन वीक को बनाएं खास, ओटीटी पर देखें प्यार और सस्पेंस से भरी ये रोमांटिक फिल्में, देखें लिस्ट
रोमांटिक मूवीज फॉर वेलेंटाइन

Romantic Movies for Valentine: वैलेंटाइन वीक आते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में पुरानी रोमांटिक फिल्में घूमने लगती हैं, जहां हीरो-हीरोइन ट्रेन, सरसों के खेत या बारिश में प्यार का इजहार करते नजर आते हैं. लेकिन अब वक्त बदल चुका है. आज के दर्शक प्यार की अलग-अलग कहानी देखना पसंद करते हैं. अगर आप भी 2026 के वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर के साथ घर पर सुकून से कुछ नया, अलग और दिल को छू जाने वाला देखना चाहते हैं, तो ये 7 लव स्टोरी फिल्में आपके लिए परफेक्ट हैं क्योंकि ये फिल्में रोमांस को नए नजरिए से पेश करती हैं.

हसीन दिलरुबा (Netflix)

अगर आपको रोमांस के साथ सस्पेंस पसंद है, तो यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए. ‘हसीन दिलरुबा’ एक ऐसी लव स्टोरी है, जहां उलझा हुआ प्यार देखने को मिलेगा. कहानी एक शादीशुदा महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पति की मौत के बाद शक के घेरे में आ जाती है. 

बुलबुल (Netflix)

तृप्ति डिमरी स्टारर यह फिल्म रोमांस और हॉरर का अनोखा मेल है. 19वीं सदी के बंगाल पर बनी यह कहानी बाल विवाह, घरेलू हिंसा और महिला शोषण जैसे मुद्दों को छूती है. प्यार यहां सिर्फ रोमांटिक एहसास नहीं, बल्कि दर्द और बदले का रूप भी लेता है. 

मीनाक्षी सुंदरेश्वर (Netflix)

अगर आप हल्की-फुल्की, सच्ची और दिल को सुकून देने वाली कहानी देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म बिल्कुल सही है. यह कहानी एक ऐसे कपल की है, जो शादी के तुरंत बाद जॉब की वजह से अलग-अलग शहरों में रहने को मजबूर हो जाते हैं. लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज में प्यार कैसे जिंदा रखा जाता है, यही इस फिल्म की जान है. 

कोबाल्ट ब्लू (Netflix)

इस फिल्म की कहानी में भाई और बहन दोनों एक ही किराएदार से प्यार करने लगते हैं. यह फिल्म बहुत संवेदनशील तरीके से रिश्तों, पहचान और भावनाओं को पेश करती है. अगर आप कुछ हटकर और सोचने वाला सिनेमा देखना चाहते हैं, तो ‘कोबाल्ट ब्लू’ जरूर देखें.

अजीब दास्तान्स (Netflix)

यह फिल्म कई अलग-अलग कहानियों का संगम है. हर कहानी प्यार के एक अलग, कभी-कभी डरावने और चौंकाने वाले रूप को दिखाती है. यहां रोमांस के साथ-साथ इंसानी कमजोरियां, लालच और अकेलापन भी सामने आता है. 

अनकही कहानियां (Netflix)

तीन अलग-अलग कहानियों से बनी यह फिल्म शहरी जिंदगी के अकेलेपन और प्यार की तलाश को दिखाती है. इसमें एक कहानी ऐसी भी है, जहां एक इंसान एक पुतले से प्यार करने लगता है. यह अजीब लग सकता है, लेकिन फिल्म इसे इतने सच्चे अंदाज में दिखाती है कि आप उससे जुड़ाव महसूस करने लगते हैं.

ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर 16 दिन बाद भी दिखा बॉर्डर 2 का जलवा, 9 दिनों में ही फीकी पड़ी मर्दानी 3 की चमक, देखें कलेक्शन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel