[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Reema Laagu Death Anniversary Special: क्या था यश जौहर का खास वादा? ऐसे मिला हर फिल्म में मां का रोल..

Reema Laagu Death Anniversary Special: क्या था यश जौहर का खास वादा? ऐसे मिला हर फिल्म में मां का रोल..

0
Reema Laagu Death Anniversary Special: क्या था यश जौहर का खास वादा? ऐसे मिला हर फिल्म में मां का रोल..

Reema Laagu Death Anniversary Special: बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शोज में मां का बेहतरीन किरदार निभाने वाली रीमा लागू की आज पुण्यतिथि है. अपने अंतिम दिन में भी अपने किरदार को बखूबी से निभाते-निभाते रीमा ने दुनिया को 18 मई 2017 को अलविदा कह दिया था. वह तो चली गईं लेकिन आज भी दर्शक उनके अभिनय के दीवाने हैं. आज हम इस लेख में इनके निजी जीवन से लेकर इनके करियर के सफर बारे में जानेंगे.

Gfg
Reema laagu death anniversary special: क्या था यश जौहर का खास वादा? ऐसे मिला हर फिल्म में मां का रोल.. 5

मां की तरह परदे पर आना चाहती थीं रीमा

रीमा लागू का जन्म 21 जून 1958 में हुआ था. उनका असली नाम नयन खदबड़े था. रीमा की मां मंदाकनी खदबड़े मराठी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस थीं. इसी वजह से रीमा बचपन से ही अपनी मां के जैसी बेहतरीन कलाकार बनने का सपना देखती थीं और परदे पर आना चाहती थीं. इसके बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की और फिर मराठी स्टेज पर भी परफॉर्म किया. धीरे-धीरे इन्हें कई टीवी शोज भी मिलने शुरू हो गए थे, जिसके बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में रीमा एक जानी-मानी अभिनेत्री बन गईं थीं.

Cxvfdfg
Reema laagu death anniversary special: क्या था यश जौहर का खास वादा? ऐसे मिला हर फिल्म में मां का रोल.. 6

यूनियन बैंक में काम करती थी रीमा

रीमा लागू ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 1979 में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करना शुरू कर दिया था. वहां उन्होंने 10 साल काम किया. नौकरी के दौरान वह इंटर-बैंक कल्चरल इवेंट में भाग लिया करती थीं. इवेंट में मौजूद उनके सहकारी रीमा की काफी प्रशंसा भी करते थे और उनकी एक्टिंग को काफी सराहते थे. रीमा ने नौकरी करने के साथ-साथ टीवी शो में काम भी करना शुरू कर दिया था. हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने अपने एक्टिंग करियर के लिए नौकरी छोड़ दिया.

Also Read:https://www.prabhatkhabar.com/entertainment/what-are-the-top-7-tv-shows-of-90th-decade

फिल्मों में मां बनने का सफर यहां से हुआ शुरू

रीमा ज्यादातर अपनी मां के किरदार के लिए जानी जाती हैं. लेकिन आपको पता है कि आखिर कब रीमा को मां का रोल मिलने लगा? तो बता दें कि जब फिल्म गुमराह में श्री देवी के कहने पर रीमा के सीन को काट दिया गया था. तो इस बात का सबसे अधिक दुःख प्रोड्यूसर यश जौहर को हुआ था. जिस पर यश जौहर ने रीमा को जबान दी, ‘अब से मेरे प्रोडक्शन में बनीं सभी फिल्मों में रीमा तुम ही मां का रोल अदा करोगी.’ उन्होंने अपनी बात पर अमल भी किया और उनके प्रोडक्शन हाउस की फिल्म कल हो ना हो, कुछ- कुछ होता है में लीड एक्टर की मां का किरदार रीमा ने निभाया और काफी पॉपुलर हुईं.

Vcdv
Reema laagu death anniversary special: क्या था यश जौहर का खास वादा? ऐसे मिला हर फिल्म में मां का रोल.. 7

दिल का दौरा पढ़ने से हुई मौत

साल 2017 में रीमा स्टार प्लस के टीवी शो नामकरण की शूटिंग कर रही थीं. जब शाम को पैकअप करने के बाद शूट से वह वापस घर लौट रही थीं तो उन्होंने अपने परिवारवालों से सीने में दर्द की शिकायत की थी. जब दर्द ज्यादा बढ़ गया तब एक्ट्रेस को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उन्होंने दिल का दौरा पड़ने की वजह से रात 3 बजकर 15 मिनट पर आखरी सांस ली.

यह भी पढ़े:https://www.prabhatkhabar.com/entertainment/top-zombie-movies-on-ott-know-details-to-watch-where-free

Previous article Muzaffarpur News: पुलिस लाइन में होगी AK-47 की जांच, फकुली थानेदार ने कोर्ट में दी अर्जी
Next article Today News Wrap: सीता सोरेन पर JMM की बड़ी कार्रवाई, 6 सालों के लिए किया निष्कासित, स्वाति मालीवाल मामले में AAP का यू-टर्न, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel