[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment रवीना टंडन के परिवार को बड़ा झटका, गहने और महंगी घड़ियां लेकर फरार हुई हाउस हेल्प

रवीना टंडन के परिवार को बड़ा झटका, गहने और महंगी घड़ियां लेकर फरार हुई हाउस हेल्प

0
रवीना टंडन के परिवार को बड़ा झटका, गहने और महंगी घड़ियां लेकर फरार हुई हाउस हेल्प
Raveena Tandon

Raveena Tandon: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के परिवार से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. उनकी बुजुर्ग मां के घर से लाखों रुपये के गहने और कीमती घड़ियां चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गrई है. मामले की जांच के बाद पुलिस ने परिवार के संपर्क में रहने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है.

लंबे समय से परिवार के संपर्क में थी आरोपी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार की गई महिला पिछले कई वर्षों से परिवार के साथ जुड़ी हुई थी. वह घर के कामकाज में मदद करने के साथ-साथ रवीना टंडन की वृद्ध मां की देखभाल भी करती थी. लगातार घर में आने-जाने और सेवा करने के कारण उसने परिवार का भरोसा जीत लिया था.

लॉकर से गायब हुए कीमती सामान

जानकारी के मुताबिक, घर में रखे लॉकर से करीब 25 लाख रुपये मूल्य के गहने और दो महंगी घड़ियां गायब पाई गईं. परिवार को जब सामान नहीं मिला तो उन्होंने मामले की पड़ताल शुरू की. शुरुआती पूछताछ में महिला ने किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया, लेकिन बाद में कुछ सामान लौटाने की बात सामने आई.

बताया जा रहा है कि महिला ने महंगी घड़ियां वापस कर दी थीं, जबकि गहनों को किसी अन्य व्यक्ति के पास होने की बात कही थी. हालांकि समय बीतने के बाद भी गहने वापस नहीं मिले, जिसके बाद परिवार ने पुलिस का रुख किया.

धमकी देने का भी आरोप

मामले में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब परिवार की ओर से गहने लौटाने का दबाव बनाया गया तो महिला ने कथित तौर पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी. इसके बाद परिवार ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराने का फैसला लिया.

पुलिस जांच जारी

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और संदिग्ध महिला को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और बाकी गहनों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी किए गए गहने कहीं बेचे गए हैं या किसी अन्य व्यक्ति के पास छिपाकर रखे गए हैं.

इस घटना ने एक बार फिर घरों में काम करने वाले कर्मचारियों के सत्यापन और सुरक्षा उपायों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें: ‘घूसखोर पंडत’ के नाम पर मचे बवाल पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, कह डाली बड़ी बात

Previous article ऑपरेशन अमानत : आरपीएफ ने यात्री का खोया ब्लूटूथ बरामद कर किया सुपुर्द
Next article जमुई में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में चार लोग घायल
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel