[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Mysaa: 800 करोड़ी ब्लॉकबस्टर के बाद ‘मैसा’ बन बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगी Rashmika Mandanna, निभाएंगी ये दमदार रोल

Mysaa: 800 करोड़ी ब्लॉकबस्टर के बाद ‘मैसा’ बन बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगी Rashmika Mandanna, निभाएंगी ये दमदार रोल

0
Mysaa: 800 करोड़ी ब्लॉकबस्टर के बाद ‘मैसा’ बन बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगी Rashmika Mandanna, निभाएंगी ये दमदार रोल
Rashmika Mandanna Mysaa Movie Poster

Mysaa: पैन इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज ‘कुबेर’ को लेकर सुर्खियों में हैं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन अभी हम कुबेर नहीं, बल्कि उनकी नई फिल्म ‘मैसा’ के बारे में बात करने जा रहे हैं. 2025 की शुरुआत में आई ‘छावा’ (800 करोड़ कलेक्शन) जैसी ब्लॉकबस्टर के बाद रश्मिका एक बार फिर एक पावरफुल रोल में नजर आने वाली हैं, जिसमें वह गोंड जनजाति की एक बहादुर महिला योद्धा का किरदार निभा रही हैं. ऐसे में आइए बताते हैं फिल्म के बारे में सबकुछ.

मैसा का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज

गुरुवार को फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा, ‘हौसले में पली. इरादों में अडिग. वो दहाड़ती है. सुनने के लिए नहीं, डराने के लिए. पेश हैं @rashmika_mandanna अपने सबसे तीखे अवतार में — #MYSAA में.’

इस पोस्टर को देखने के बाद फैंस और इंडस्ट्री के दिग्गजों ने इसे ‘अब तक का सबसे तीखा लुक’ बताया. पोस्टर में रश्मिका के चेहरे पर दिख रहा आत्मविश्वास, क्रोध और दृढ़ता फिल्म के मूड को बयां करता है.

यहां देखें पोस्टर-

नई फिल्म पर रश्मिका का रिएक्शन

रश्मिका मंदाना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में फलम का पोस्टर शेयर करते हुए एक कैप्शन में लिखा, ‘मैं हमेशा आपको कुछ नया… कुछ अलग… कुछ रोमांचक देने की कोशिश करती हूं..और ये… ये वैसा ही एक प्रोजेक्ट है. एक ऐसा किरदार जो मैंने पहले कभी नहीं निभाया… एक ऐसी दुनिया जहां मैं पहले कभी नहीं गई…और मेरा ऐसा रूप जिसे मैंने खुद भी अब तक नहीं देखा था…ये गुस्से से भरा है… बहुत दमदार है… और बिलकुल असली है. मैं थोड़ी घबराई हुई हूं लेकिन बहुत खुश भी हूं। मैं सच में इंतज़ार नहीं कर सकती कि आप सब देखें हम क्या बना रहे हैं…और ये तो बस शुरुआत है.’

फिल्म की कहानी क्या है?

‘मैसा’ एक इमोशनल एक्शन ड्रामा है, जो गोंड जनजाति की अनसुनी और अनदेखी दुनिया में ले जाती है. फिल्म में परंपरा, प्रतिशोध और पहचान की जंग दिखाई जाएगी.

यह भी पढ़े: Bigg Boss 19 के थीम से लेकर प्रीमियर तक से उठा पर्दा, इस बार गेम के रूल्स होंगे अलग, जानिए सबकुछ

Previous article बिहार के भोजपुर में 19 वर्षीय छात्र की गंगा में डूबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Next article Vegetable Curry Recipe: घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी मिक्स वेजिटेबल करी, जानिए आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel