[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Ranveer Allahbadia Podcast: ‘मैं एक बड़ी चुनौती का सामना….’, 4 मिनट के वीडियो में ये क्या बोल गए रणबीर अलाहाबादिया?

Ranveer Allahbadia Podcast: ‘मैं एक बड़ी चुनौती का सामना….’, 4 मिनट के वीडियो में ये क्या बोल गए रणबीर अलाहाबादिया?

0
Ranveer Allahbadia Podcast: ‘मैं एक बड़ी चुनौती का सामना….’, 4 मिनट के वीडियो में ये क्या बोल गए रणबीर अलाहाबादिया?
Ranveer Allhabadia Podcast

Ranveer Allahbadia Podcast: समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में विवादित टिप्पणी के बाद सुर्खियों में छाए यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने एक बार फिर नई शुरुआत की है. उन्होंने भारी विवाद के बाद पिछले दिनों अपना पहला पॉडकास्ट जारी किया है, जिसमें वह बौद्ध भिक्षु पालगा रिनपोछे के साथ बातचीत करते हुए नजर आए हैं. साथ ही उन्होंने इस पॉडकास्ट का एक टीजर भी शेयर किया है. इसमें उन्होंने क्या कुछ कहा है, आइए बताते हैं.

रणवीर के पॉडकास्ट का टीजर

रणवीर अल्लाहबादिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया पॉडकास्ट शेयर किया, जिसमें वह बौद्ध भिक्षु पालगा रिनपोछे से बातचीत करते दिखे हैं. साथ ही रणवीर ने इसका टीजर भी अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. इसमें उन्होंने पालगा रिनपोछे से अपनी मुलाकात को याद करते हुए बताया कि उन्होंने रणवीर को ज्ञान और प्रेरणा का वास्तविक अर्थ समझाया है. इसके लिए उन्होंने उनके प्रति अपना आभार भी जाहिर किया.

पालगा ने रणवीर से किया अनुरोध

रणवीर के पॉडकास्ट में पालगा रिनपोछे ने यूटुबर का आभार व्यक्त करत हुए कहा, ‘मैं आपके द्वारा कई वर्षों से किए जा रहे काम के लिए आभारी हूं, जिससे इस मंच के माध्यम से लाखों लोगों को लाभ हुआ है. कई ज्ञानी लोगों ने इंटरनेट, यूट्यूब, ऐप्स और स्पॉटिफाई के माध्यम से अपनी विशेषज्ञता दूसरों के साथ साझा की है. मैं हमेशा प्रार्थना करूंगा कि आप यह महान कार्य करते रहें, न केवल शिक्षा बल्कि लोगों को प्रेरणा भी दें. साथ ही, ज्ञान का प्रसार करते रहें. आजकल लोगों के पास ज्ञान तो बहुत है, लेकिन उनमें प्रेरणा की कमी है. आपका मंच इस संबंध में बहुत मददगार रहा है. मैं आपसे इस अच्छे काम को जारी रखने का अनुरोध करता हूं.’

‘मैं एक बड़ी चुनौती का सामना…’

रणवीर किए गए पॉडकास्ट के टीजर में उन्होंने पालगा रिनपोछे से हुई मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहा, ‘हम अपने जीवन में पहले भी दो बार मिल चुके हैं और आप हमेशा ऐसे समय में सामने आए हैं, जब मैं मुश्किलों का सामना कर रहा था। जब मेरी वास्तविकता एक कठिन परिस्थिति का सामना कर रही होती है…आज, मैं एक बड़ी चुनौती का सामना कर रहा हूं, जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं उसका सामना करूंगा, इसलिए मैं बहुत आभारी हूं. धन्यवाद, आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा.’

यह भी पढ़े: Allu Arjun ‘पुष्पा 2’ की सफलता के बाद बदलेंगे अपना नाम! इस खास मकसद से जोड़ेंगे ये शब्द

Previous article UPI New Rules 1 April 2025: नये नियम आज से लागू, चूक गए तो बड़ा नुकसान
Next article IBPS Clerk Mains Result 2025: आईबीपीएस क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 आज होगा जारी, यहां जानें कैसे करें चेक
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel