[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Ramayana ने दोबारा प्रसारण के साथ मचाया तहलका, TRP रेटिंग में बनाया ये रिकॉर्ड

Ramayana ने दोबारा प्रसारण के साथ मचाया तहलका, TRP रेटिंग में बनाया ये रिकॉर्ड

0
Ramayana ने दोबारा प्रसारण के साथ मचाया तहलका, TRP रेटिंग में बनाया ये रिकॉर्ड

देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पीएम मोदी ने देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया है. ये लॉकडाउन 15 अप्रैल को खत्म होगा. इस लॉकडाउन के बाद जनता की मांग पर दूरदर्शन पर प्रचलित सीरियल रामायण को दोबारा प्रसारित किया गया. अब रामायण ने टीआरपी के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये है.

Also Read: ‘किंग’ की तरह Shahrukh Khan ने किया दान का एलान, PM केयर्स फंड के साथ यहां-यहां देंगे डोनेशन

दरअसल प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने एक ट्वीट के साथ इस बात की जानकारी दी है कि दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण के साथ ही रामायण ने हिंदी जीईसी (जनरल एंटरटेनमेंट चैनल) शो के तहत 2015 के बाद से अभी तक की सबसे अधिकतम रेटिंग पाई है. वहीं शशि शेखर ने बार्क ( BARC) को अपना स्त्रोत बताया है. ऐसे में साफ है कि रामायण की वजह से दूरदर्शन ने भी एक रिकॉर्ड बना दिया है.

रामायण में अरुण गोविल ने राम का किरदार निभाया था और उनका काम काफी पसंद किया गया था. वहीं दीपिका चिखलिया सीता के रोल में थीं. रामायण जब दोबारा शुरू हुई तो अरुण गोविल ने अपने परिवार के साथ देखी. रामायण के टीवी पर कमबैक की खबरें आई थीं तो अरुण गोविल ने कहा भी था कि इस बार मैं ये शो अपने पोते के साथ देखूंगा.

बता दें कि सोशल मीडिया की मांग के बाद ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ की री-टेलीकास्ट किया गया. इसके बाद लोगों ने इंडियन सुपर हीरो शो ‘शक्तिमान’ की भी मांग की. अब उसे भी दूरदर्शन पर प्रसारित किया जा रहा है. इसके अलावा ब्योमकेश बक्शी, फौजी, सर्कस, देख भाई देख और श्रीमान श्रीमती जैसे शोज की भी वापसी हो गई है.

गौरतलब है कि 19 मार्च से टीवी शोज की शूटिंग बंद है. ऐसे में कई और चैनल्स भी पुराने शोज़ का प्रसारण कर रहे है. इसमें सोनी टीवी, जी टीवी और कलर्स जैसे चैनल्स के नाम शामिल हैं.

वहीं, बता दें कि भारत में कोरोना संकट लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कारण 15 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 53 के पास पहुंच गई है. हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक इस बीमारी से 155 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के रिपोर्ट‌‌ की मानें तो भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2000 के पार पहुंच चुकी है. जो कि एक खतरे की घंटी है. वहीं दुनिया में अब तक कोरोनावायरस मरीजों की संख्या 10 लाख से अधिक हो चुका है.

Previous article इंदौर में 14, छिंदवाड़ा में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, मध्यप्रदेश में कोविड19 संक्रमित लोगों की संख्या 119 हुई
Next article जवान की मौत, परिजनों ने जतायी आशंका
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel