[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Ramayan के लिए राम और सीता चाहते हैं रॉयल्‍टी, शो ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

Ramayan के लिए राम और सीता चाहते हैं रॉयल्‍टी, शो ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

0
Ramayan के लिए राम और सीता चाहते हैं रॉयल्‍टी, शो ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

लॉकडाउन में रामानंद सागर के निर्देशन में बनी रामायण (Ramayan) जब दूसरी बार प्रसारित हुई तो इसने एक बार फिर से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये. यहां तक की इस दौरान धारावाहिक ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए ‘गेम ऑफ थ्रोन्‍स’ और ‘बिग बैंग थ्‍योरी’ जैसे इंटरनेशनल शोज को पछाड़ दिया. अब रामायण के राम अरुण गोविल (Arun Govil) और सीता दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) ने शो के लिए रॉयल्‍टी की मांग रख दी है.

Also Read: क्या मुझसे जबरदस्ती शादी की है? जब Ramayan के ‘राम’ Arun Govil से उनकी पत्नी ने पूछा था ये सवाल

रामायण की अपार सफलता के बाद एक बार फिर यह शो स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहा है. ऐसे में एक इंटरव्‍यू के दौरान अरुण गोविल और दीपिका च‍िखलिया की यह मांग रखी है. टेली टॉक से बातचीत में दीपिका च‍िलखलिया ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमें इसके लिए रॉयल्‍टी मिलनी चाहिए. मुझे लगता है कि नाम तो बहुत हुआ है, सम्‍मान और प्रतिष्‍ठा भी मिली. लेकिन लोगों को यह समझना चाहिए कि इसकी भी जरूरत है.’

वहीं, अरुण गोविल ने ‘रामायण’ में की गई मेहनत का हवाला दिया. उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई गलत बात नहीं है. रॉयल्‍टी मिलनी चाहिए. खासकर तब जब यह सीरियल कमर्श‍ियली इतना अच्‍छा कर रहा है.’

Also Read: Ramayan: 16 अप्रैल के एपिसोड में क्या दिखाया गया था, जिसे दुनिया में 7.7 करोड़ लोगों ने देखा?

रामायण ने बीते 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ की व्यूवरशिप दर्ज की है. इस बात की जानकारी दूरदर्शन के ट्विटर हैंडल के जरिये दी गई थी. डीडी इंडिया ने अपने ट्वीट में रामायण के रिकॉर्ड दर्ज करने की जानकारी देते हुए लिखा, “दूरदर्शन पर रामायण के रिब्रॉडकास्ट ने विश्वस्तर पर व्यूवरशिप के जरिये रिकॉर्ड कायम किया है. यह कार्यक्रम 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों के साथ वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बन चुका है.”

Previous article Flipkart, Amazon पर स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की डिलीवरी शुरू, पर शर्तें लागू
Next article Aaj Ka Tula /Libra rashifal 05 May 2020: आज अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel