[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Ramayana में रामानंद सागर ने की थी एक्टिंग, इस किरदार में राम-सीता का किया था गुणगान

Ramayana में रामानंद सागर ने की थी एक्टिंग, इस किरदार में राम-सीता का किया था गुणगान

0
Ramayana में रामानंद सागर ने की थी एक्टिंग, इस किरदार में राम-सीता का किया था गुणगान

कोरोना वायरस के कारण देश को लॉकडाउन कर दिया गया है. जनता की मांग पर रामायण (Ramayana) और महाभारत (Mahabharat) जैसे बेहतरीन शो दोबारा से दर्शकों को देखने मिला. रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की रामायण ने फिर से लोगों के दिलों में जगह बनाई और दूरदर्शन पर टीआरपी के नये रिकॉर्ड कायम कर दिये. ऐसे में क्या आप जानते है रामानंद सागर ने रामायण का सिर्फ निर्देशन ही नहीं बल्कि उसमें एक्टिंग भी की थी?

Also Read: क्या ओरिजिनल कॉपी को एडिट करके हुआ Ramayan का प्रसारण? चैनल हेड ने दी सफाई

रामायण के एक सीन में देवी-देवताओं और प्रजा भगवान राम और सीता का गुणगान करते हैं और गीत गाते हैं. इसी सीन में रामानंद सागर भगवान के गेटअप में राम-सीता का गुणगान करते नजर आए थे. यह सीन तब का है, जब राम-सीता और लक्ष्मण 14 वर्ष का वनवास काटने के बाद अयोध्या नगरी वापस आते हैं.

दूरदर्शन ने रामायण के लोकप्रिय भजन ‘हम कथा सुनाते राम सकल गुणधाम की, ये रामायण है पुण्य कथा श्री राम की’ का एक वीडियो ट्वीट किया है, जिनमें रामानंद सागर देखे जा सकते हैं.

रामानंद सागर ने ‘रामायण’ बनाने का फैसला उस वक्त किया था जब छोटे पर्दे पर इतनी बड़ी सीरीज बनाने का चलन नहीं था. शुरुआत में रामानंद सागर को ‘रामायण’ के निर्माण के लिए फंड्स जुटाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा था. लेकिन जब उन्होंने 1986 में ‘विक्रम और बेताल’ शो बनाया और वह हिट रहा तो उन्हें फाइनेंसर्स मिलने लगे थे. ‘रामायण’ का टीवी पर पहली बार प्रसारण साल 1987 को हुआ था. जिसके बाद इस शो ने अपनी अलग पहचान बनाई और काफी लोकप्रिय रहीं.

बता दें कि 87 वर्ष की आयु में रामानंद सागर का निधन हो गया था. रामानंद ने 32 लघुकथाएं, 4 कहानियां, 1 उपन्यास, 2 नाटक लिखे हैं. वहीं, रामानंद सागर की रामायण इतने सालों बाद भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है. सीरियल से जुड़े हर किरदार ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं, फिर चाहे वो अरुण गोविल हों या हो सुनील लहरी. उनकी पहचान घर-घर में होने लगे.

Previous article Aaj Ka Mesh/Aries rashifal 23 April 2020: जानें किन चीजों से आज बचने की है जरुरत, कहां हो सकती है बड़ी समस्या
Next article ‘षडाष्टक योग’ से फैला Corona, जून से कमजोर, सितंबर में होगा इसका अंत, पढ़ें ये भविष्यवाणी
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel