[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Ram Gopal Varma माइकल जैक्सन की बायोपिक देखकर हुए इमोशनल, कहा- मैं उनसे नफरत करता हूं

Ram Gopal Varma माइकल जैक्सन की बायोपिक देखकर हुए इमोशनल, कहा- मैं उनसे नफरत करता हूं

0
Ram Gopal Varma माइकल जैक्सन की बायोपिक देखकर हुए इमोशनल, कहा- मैं उनसे नफरत करता हूं
राम गोपाल वर्मा और माइकल जैक्सन, फोटो- इंस्टाग्राम

मशहूर पॉप सिंगर माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘माइकल’ को दुनियाभर में काफी पसंद किया जा रहा है. भारत के कई बड़े सितारों ने भी इस फिल्म की तारीफ की है. लेकिन बॉलीवुड डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के लिए यह फिल्म बेहद इमोशनल कर देने वाली साबित हुई. फिल्म देखने के बाद उन्हें माइकल जैक्सन की मौत का वह दर्दनाक दिन याद आ गया, जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया था. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने दिल की बात बताई.

यहां देखें पोस्ट-

“मुझे लगा ये एक बुरा सपना है”

राम गोपाल वर्मा ने बताया कि जैसे ही उन्होंने यह फिल्म देखी, वह पुराने दिनों में खो गए. उन्हें 25 जून 2009 का वह डरावना दिन याद आ गया जब माइकल जैक्सन इस दुनिया से चले गए थे. उन्होंने लिखा, “जब मैं उस सुबह सोकर उठा, तो मेरी नजर टीवी स्क्रीन पर पड़ी. वहां काले बैकग्राउंड पर सफेद अक्षरों में लिखा था, ‘माइकल जैक्सन की मौत हो गई है.’ कुछ सेकेंड के लिए मुझे लगा कि मैं कोई बुरा सपना देख रहा हूं. मैंने कई न्यूज चैनल बदले, लेकिन हर जगह यही खबर थी. तब मुझे अहसास हुआ कि यह अनहोनी सच में हो चुकी है.”

“कोई फरिश्ता धरती पर आ गया हो”

डायरेक्टर ने अपने कॉलेज के दिनों की एक मजेदार कहानी भी सुनाई. उन्होंने बताया, “जब मैं विजयवाड़ा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था, तब 2 जनवरी 1984 को मेरा एक दोस्त मुझे जबरदस्ती एक वीडियो पार्लर में ले गया. वहां जब लाइट बंद हुई और माइकल जैक्सन का ‘थ्रिलर’ गाना शुरू हुआ, तो मैं दंग रह गया. वह सिर्फ एक गाना या डांस नहीं था, वह एक जादू था. माइकल जैक्सन इंसानों की तरह नहीं नाचते थे, ऐसा लगता था जैसे कोई फरिश्ता धरती पर आ गया हो. मैं उस पार्लर से बिल्कुल सुन्न होकर बाहर निकला था.”

फिल्मों के लिए बने प्रेरणा

राम गोपाल वर्मा ने माइकल जैक्सन के सुपरहिट गानों जैसे Beat It, Billie Jean और Smooth Criminal का जिक्र करते हुए कहा कि उनका काम हमेशा अनोखा होता था. उन्होंने बताया कि जब भी वह अपनी फिल्मों में गानों की शूटिंग की बात करते थे, तो हमेशा माइकल जैक्सन के वीडियो का उदाहरण देते थे. माइकल जैक्सन का काम हर फिल्म डायरेक्टर के लिए एक ऐसी मिसाल बन गया था, जहां तक पहुंचना नामुमकिन था.

‘मैं माइकल जैक्सन से नफरत करता हूं’

हर कोई यह जानकर हैरान था कि राम गोपाल वर्मा ने ऐसा क्यों कहा. लेकिन डायरेक्टर ने साफ किया कि यह नफरत गुस्से वाली नहीं, बल्कि बहुत ज्यादा प्यार वाली है. उन्होंने लिखा, “मैं माइकल जैक्सन से नफरत करता हूं क्योंकि वह मर गए. मैं उनसे नफरत करता हूं क्योंकि उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह भी हमारी तरह एक आम इंसान थे, जिन्हें जिंदा रहने के लिए खून और ऑक्सीजन की जरूरत थी. उन्होंने मेरा सपना तोड़ दिया और हमें छोड़कर चले गए.”

आखिर में उन्होंने लिखा, “मैं माइकल से नफरत भी करता हूं और उनसे दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार भी करता हूं. वह आज जहां भी होंगे, सितारों के बीच मूनवॉक (उनका मशहूर डांस स्टेप) कर रहे होंगे.”

यह भी पढ़ें: Karuppu की सफलता पर पत्नी ज्योतिका ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- सूर्या हमेशा अच्छी कहानियां चुनते हैं

Previous article जन भागीदारी अभियान में उमड़ी भीड़, स्वास्थ्य जांच के साथ ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी
Next article भोजपुरी सॉन्ग “कवन बिया मनरखनी” ने मचाया धमाल, शिवानी सिंह और क्वीन तान्या की जोड़ी छाई
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel