[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Peddi: राम चरण ने जाह्नवी कपूर को बताया ‘छुपा रुस्तम’, कहा- मुझसे 100 गुना बेहतर निकलीं

Peddi: राम चरण ने जाह्नवी कपूर को बताया ‘छुपा रुस्तम’, कहा- मुझसे 100 गुना बेहतर निकलीं

0
Peddi: राम चरण ने जाह्नवी कपूर को बताया ‘छुपा रुस्तम’, कहा- मुझसे 100 गुना बेहतर निकलीं
जान्हवी कपूर और सूर्या, फोटो- इंस्टाग्राम

Peddi: फिल्म ‘पेड्डी’ का ट्रेलर 18 मई को मुंबई में एक बड़े इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया. इस खास मौके पर फिल्म के स्टार राम चरण, जाह्नवी कपूर और डायरेक्टर बुची बाबू सना मौजूद रहे. इवेंट में खूब मस्ती, बातचीत और फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिली. इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए राम चरण ने पहली बार जाह्नवी कपूर के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया.

राम चरण ने की जाह्नवी कपूर की तारीफ

राम चरण ने बताया कि जाह्नवी फिल्म के लिए बहुत मेहनत करती हैं और हर चीज की तैयारी पहले से करती हैं.राम चरण ने एक गाने की शूटिंग का किस्सा बताते हुए कहा कि वह लगातार 85 दिनों से शूटिंग कर रहे थे, इसलिए उन्हें ज्यादा तैयारी का समय नहीं मिला. लेकिन जाह्नवी ने अपने डायलॉग्स और स्टेप्स की पहले से खूब प्रैक्टिस की थी.

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जाह्नवी उस गाने में उनसे 100 गुना बेहतर निकलीं. राम चरण ने उन्हें छुपा रुस्तम भी कहा.

जाह्नवी के साथ काम करना क्यों है खास?

राम चरण ने यह भी कहा कि जाह्नवी कपूर के साथ काम करना उनके लिए बहुत खास है. इसकी वजह यह है कि उनके पिता चिरंजीवी और जाह्नवी की मां श्रीदेवी तेलुगु फिल्मों की सुपरहिट जोड़ी रह चुके हैं.

उन्होंने कहा कि उनके परिवार और फैंस लंबे समय से चाहते थे कि दोनों परिवारों की नई पीढ़ी भी साथ काम करे. इसलिए यह फिल्म सभी के लिए एक इमोशनल और यादगार पल है.

कैसी है फिल्म ‘पेड्डी’?

फिल्म पेड्डीएक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसकी कहानी गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है. ट्रेलर में राम चरण का किरदार एक मेहनती और मजबूत खिलाड़ी के रूप में दिखाया गया है, जिसे खेलों से बहुत प्यार है.

फिल्म में क्रिकेट, रेसलिंग और दौड़ जैसे खेल भी देखने को मिलते हैं. वहीं जाह्नवी कपूर का किरदार कहानी में इमोशन और प्यार का तड़का लगाता है.

फिल्म में नजर आएंगे ये स्टार्स

फिल्म में शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

पेड्डी कब रिलीज होगी?

यह फिल्म 4 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: राम चरण ने बताया ‘Peddi’ देखने के बाद पिता चिरंजीवी का रिएक्शन, बोले- ‘मगधीरा’ या ‘RRR’ जैसी फिल्में बार-बार नहीं बनतीं

Previous article दरभंगा: मारपीट, अपहरण और लूटपाट का आरोप, पीड़ित युवक ने थाने में दी शिकायत
Next article ई-रिक्शा से 139 लीटर विदेशी शराब बरामद, पूर्णिया का तस्कर गिरफ्तार
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel