[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Peddi Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड राम चरण की ‘पेड्डी’ ने किया कमाल, महज 3 दिनों में 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म

Peddi Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड राम चरण की ‘पेड्डी’ ने किया कमाल, महज 3 दिनों में 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म

0
Peddi Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड राम चरण की ‘पेड्डी’ ने किया कमाल, महज 3 दिनों में 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
पेड्डी वर्ल्डवाइड कलेक्शन दिन 3, फोटो- इंस्टाग्राम

Peddi Worldwide Collection Day 3: साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. राम चरण की स्टार पावर का असर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है, जहां फिल्म तेजी से 200 करोड़ रुपये के क्लब की ओर बढ़ रही है.आइए बॉक्स ऑफिस की पूरी रिपोर्ट बताते हैं.

वर्ल्डवाइड हुई रिकॉर्डतोड़ कमाई

फिल्म ‘पेड्डी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 3 दिनों में फिल्म ने भारत में करीब ₹149.07 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जबकि विदेशों से भी लगभग ₹42.00 करोड़ की कमाई हो चुकी है. इस तरह भारत और ओवरसीज मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹191.07 करोड़ पहुंच गया है और यह अब तेजी से ₹200 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है.

तीसरे दिन दुनिया भर के थिएटर्स में रहा जलवा

फिल्म की रफ्तार का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि अकेले तीसरे दिन ही इस फिल्म के दुनिया भर में हजारों शो चले. तीसरे दिन फिल्म ने भारत में ₹28.85 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, वहीं विदेशों से भी ₹8 करोड़ की शानदार कमाई हुई. हर जगह थिएटर्स हाउसफुल जा रहे हैं, जिसकी वजह से वर्ल्डवाइड कलेक्शन इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है.

कैसी है फिल्म की कहानी और कौन हैं इसके स्टार्स?

यह एक ऐसे गरीब मजदूर की कहानी है जो अपने पिछड़े हुए गांव की किस्मत बदलने के लिए खेल की दुनिया में उतर जाता है और सब कुछ दांव पर लगा देता है.

इस ग्लोबल हिट फिल्म को बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में राम चरण के साथ बॉलीवुड स्टार जाह्नवी कपूर मुख्य रोल में हैं. साथ ही शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे बड़े कलाकारों ने भी इसमें काम किया है. इस फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स जैसी बड़ी कंपनियों ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.

यह भी पढ़ें: Kalki 2: प्रभास की ‘कल्कि 2’ को लेकर डायरेक्टर ने दिया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर भी मिला हिंट

Previous article फुलवारी शरीफ में बच्चों ने समर कैंप में सीखी मधुबनी पेंटिंग, कबाड़ से जुगाड़ और आत्मनिर्भरता के गुर
Next article फरार पति पर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू, घर पर चस्पा किया गया इश्तिहार
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel