[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Raksha Bandhan पर ओटीटी की इन वेब सीरीज को Binge Watch करें

Raksha Bandhan पर ओटीटी की इन वेब सीरीज को Binge Watch करें

0
Raksha Bandhan पर ओटीटी की इन वेब सीरीज को Binge Watch करें

Raksha Bandhan एक ऐसा त्यौहार है, जो आपके भाई बहन के रिश्ते को और मजबूत करता है. ऐसे में इस खास दिन को और खास बनाने के लिए ओटीटी पर इन वेब सीरीज को देखें. इनमें अवस्थी परिवार से लेकर अंतरा-माही की खट्टी मीठी नोक झोंक देखने को मिलेगी. जिसे देखकर आप पेट पकड़कर हसेंगे भी इमोशनल भी हो जाएंगे.

गुल्लक (2019)

कहां देखें: सोनी लिव

निर्देशक: पलाश वासवानी

TVF के बैनर तले बनी वेब सीरीज गुल्लक की कहानी संतोष मिश्रा और उनके 2 बेटों की है. सीरीज के क्रिएटर श्रेयांश पांडे हैं. इस सीरीज में आपको एक मिडिल क्लास परिवार की कहानी देखने को मिलेगी, जिसे देखकर आप हसेंगे भी और इमोशनल भी हो जाएंगे. साथ ही संतोष मिश्रा के दोनों बेटों आनंद और अमन की भी खट्टी मीठी नोक झोंक देखने को मिलेगी, जिसे देख आपको आपके भाई बहनों की याद आ जाएगी.

Also Read: OTT Adda: कंगना रनौत की ‘Emergency’ से पहले इन राजनितिक लीडर्स की बायोग्राफी को ओटीटी पर जरूर देखें

Also Read: Kalki 2898 AD OTT Release Date: प्रभास की फिल्म इस ओटीटी पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट

यह मेरी फैमिली (2024)

कहां देखें: अमेजॉन प्राइम

निर्देशक: रहिब सिद्दीकी

यह मेरी फैमिली एक कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज है, जो TVF के बैनर तहत बनी है. सीरीज की कहानी अवस्थी परिवार की है, जिसमें ऋषि अवस्थी और रितिका अवस्थी नाम के दो भाई बहन है. हर भाई बहन की तरह यह भी लड़ते झगड़ते रहते हैं लेकिन जब बात एक दूसरे की रक्षा करने पर आती है, तो दोनों पीछे नहीं हटते.

ट्रिपलिंग सीजन 3 (2022)

कहां देखें: जी5

निर्देशक: नीरज उधवनी

ट्रिपलिंग की कहानी तीन भाई बहनों चंदन, चंचल और चितवन की है. तीनों अपनी अपनी जिंदगी ने बहुत परेशान हैं. उन तीनों की मुलाकात एक बार फिर तब होती है, जब उनके पेरेंट्स तलाक होने के बात करते हैं. इस बीच वह अपनी परेशानियों को दूर करने और माइंड रिलेक्स करने रोड ट्रिप पर निकल जाते हैं.

सिस्टर्स (2023)

कहां देखें: अमेजॉन प्राइम

निर्देशक: दूरीन दस

सिस्टर्स की कहानी दो बहनों की है, माही और अंतरा. अंतरा बड़ी बहन है, जो शांत और फोकस्ड है. वहीं, माही छोटी बहन है, जो बहुत शैतान और चुलबुली है. इस वेब सीरीज में आपको दोनों बहनों की प्यारी से केमिस्ट्री देखने को मिलेगी.

Entertainment Trending Videos

Previous article Raksha Bandhan Quotes: इस राखी अपने भाई-बहन को गिफ्ट करें ये बेस्ट 15 कोट्स से भरे लेटर, आप भी करें ट्राई
Next article Train Status: देवघर रक्सौल एक्सप्रेस समेत 5 ट्रेनें लेट, आखिर सोमवारी के लिए कांवरियों की भारी भीड़
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel