[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Rajinikanth ने 46 साल बाद कमल हासन संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- सही कहानी और किरदार जरूरी हैं

Rajinikanth ने 46 साल बाद कमल हासन संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- सही कहानी और किरदार जरूरी हैं

0
Rajinikanth ने 46 साल बाद कमल हासन संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- सही कहानी और किरदार जरूरी हैं
कमल हासन के साथ काम करने पर रजनीकांत ने कही ये बात, फोटो- इंस्टाग्राम

Rajinikanth: तमिल सिनेमा के दो महानायक रजनीकांत और कमल हासन लंबे समय बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. लगभग 46 साल बाद दोनों सुपरस्टार किसी फिल्म में स्क्रीन शेयर करेंगे. हाल ही में कमल हासन ने इसकी पुष्टि की थी और अब रजनीकांत ने भी इसपर मुहर लगा दी है. आइए उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में क्या कुछ कहा है.

कमल हासन के साथ अपकमिंग प्रोजेक्ट पर रजनीकांत क्या बोले?

रजनीकांत ने एयरपोर्ट पर एक कैज्युअल बातचीत में बताया कि वह और कमल हासन एक फिल्म में काम करने की योजना बना रहे हैं. इस फिल्म का निर्माण राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल (RKFI) और रेड जायंट फिल्म्स मिलकर करेंगे. हालांकि, अभी तक निर्देशक का नाम तय नहीं किया गया है.

रजनीकांत ने कहा, “हम दोनों साथ काम करना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए सही कहानी और किरदार जरूरी हैं. निर्देशक और बाकी पहलुओं पर फैसला होना अभी बाकी है.”

लोकेश कनगराज का नाम चर्चा में

पहले खबरें थीं कि इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज करेंगे. मगर अब संकेत मिल रहे हैं कि वे इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं होंगे. हालांकि, कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

रजनीकांत और कमल हासन का वर्क फ्रंट

रजनीकांत हाल ही में लोकेश कनगराज की “कुली” में नजर आए थे, जिसमें नागार्जुन, उपेंद्र, श्रुति हासन और आमिर खान भी दिखे थे. यह फिल्म इस समय अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. कमल हासन पिछली बार मणिरत्नम की “ठग लाइफ” में नजर आए, जहां उन्होंने माफिया सरगना का दमदार किरदार निभाया. अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

आगे के प्रोजेक्ट

रजनीकांत अगली बार जेलर 2 में दिखेंगे. वहीं, कमल हासन अपनी नई फिल्म KH237 में मुख्य भूमिका निभाएंगे, जिसे अनबारिवु जोड़ी डायरेक्ट कर रही है और इसे “कुंबलंगी नाइट्स” फेम श्याम पुष्करन ने लिखा है.

यह भी पढ़े: Mirai Worldwide Box Office: वर्ल्डवाइड तेजा सज्जा की फिल्म का धमाका, 4 दिन में 100 करोड़ क्लब के पहुंची करीब

Previous article गर्भवती महिला के कमरे में क्यों लगाई जाती है बाल कृष्ण की तस्वीर? जानिए इसका आध्यात्मिक और मानसिक महत्व
Next article E20 पेट्रोल पूरी तरह सुरक्षित, इंजन को कोई नुकसान नहीं, पेट्रोलियम मंत्री ने कह दी बड़ी बात
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel