[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Maa Behen: प्रियंका चोपड़ा ने देखी माधुरी दीक्षित की ‘मां बहन’, रिव्यू शेयर कर फिल्म को बताया ‘बेहद चालाक’

Maa Behen: प्रियंका चोपड़ा ने देखी माधुरी दीक्षित की ‘मां बहन’, रिव्यू शेयर कर फिल्म को बताया ‘बेहद चालाक’

0
Maa Behen: प्रियंका चोपड़ा ने देखी माधुरी दीक्षित की ‘मां बहन’, रिव्यू शेयर कर फिल्म को बताया ‘बेहद चालाक’
मां बहन पर प्रियंका चोपड़ा, फोटो- इंस्टाग्राम

Maa Behen: नेटफ्लिक्स पर 4 जून को रिलीज हुई नई फिल्म ‘मां बहन’ इन दिनों काफी चर्चा में है. इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और सोशल मीडिया स्टार धारणा दुर्गा मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं. दर्शकों और क्रिटिक्स से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी बीच ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी फिल्म को देखकर इसकी जमकर तारीफ की है.

प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म के बारे में क्या कहा?

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया. उन्होंने इस फिल्म को बहुत ही चालाक, मजेदार और बेहतरीन बताया. प्रियंका ने माधुरी दीक्षित को ‘क्वीन’ और हमेशा महफिल लूटने वाली कलाकार कहा. साथ ही, उन्होंने तृप्ति डिमरी को भी एक शानदार बताया.

प्रियंका ने यह भी माना कि वह धारणा दुर्गा की बहुत बड़ी फैन हैं और वह देखना चाहती हैं कि धारणा आगे और क्या कमाल करती हैं. उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी की भी खूब तारीफ की.

यहां देखें प्रियंका चोपड़ा की स्टोरी-

Image 395
Maa behen: प्रियंका चोपड़ा ने देखी माधुरी दीक्षित की 'मां बहन', रिव्यू शेयर कर फिल्म को बताया 'बेहद चालाक' 3

‘मां बहन’ फिल्म की कहानी क्या है?

यह एक ‘ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर’ फिल्म है. इसका मतलब है कि फिल्म में एक गंभीर और सस्पेंस वाली कहानी को मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है. कहानी एक मां (माधुरी दीक्षित) और उनकी दो बेटियों (तृप्ति और धारणा) की है. ये तीनों मिलकर अपने एक पड़ोसी की अचानक हुई मौत को छुपाने की कोशिश करती हैं. फिल्म में माधुरी के किरदार का नाम रेखा, तृप्ति का नाम जया और धारणा का नाम सुषमा है.

माधुरी दीक्षित ने अपने रोल पर क्या कहा?

माधुरी दीक्षित ने कुछ दिनों पहले Firstpost को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि इस फिल्म में उनका रोल आम फिल्मों की मां जैसा नहीं है. आमतौर पर फिल्मों में मां को हमेशा त्याग करने वाली और बहुत सीधी-सादी दिखाया जाता है. लेकिन इस फिल्म की मां सारे नियम तोड़ती है और उसका परिवार थोड़ा अलग है. माधुरी ने कहा कि मां भी इंसान होती हैं और उनसे भी गलतियां हो सकती हैं. फिल्म में उन्होंने अपनी भाषा और बोलने के लहजे पर भी काफी काम किया है.

यह भी पढ़ें: थिएटर में छूट गई थी ‘Bhooth Bangla’? अब OTT पर देखें अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी, रिलीज डेट आई सामने

Previous article 96 साल का इतिहास, 22 गोल्डन बूट विजेता; स्टाबिले से एम्बाप्पे तक देखें पूरी लिस्ट
Next article नालंदा में कानफोड़ू लाउडस्पीकरों का आतंक: सुबह से शाम तक बज रहे फेरीवालों के भोंपू, बीमार बुजुर्ग और बच्चे बेहाल
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel