[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में दिखा पूजा भट्ट का अलग अंदाज, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीर

ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में दिखा पूजा भट्ट का अलग अंदाज, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीर

0
ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में दिखा पूजा भट्ट का अलग अंदाज, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीर
Pooja Bhatt

Pooja Bhatt: बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्ममेकर पूजा भट्ट इन दिनों एक्टिंग से दूर होकर डिजिटल दुनिया में काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर अपने विचार और निजी जिंदगी से जुड़ी झलकियां साझा करने वाली पूजा भट्ट ने हाल ही में अपने बचपन की एक खास तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

पूजा भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पोस्ट की, जिसमें वह अपने बचपन के दोस्तों के साथ दिखाई दे रही हैं. तस्वीर में उनका मासूम और स्टाइलिश अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने एक भावुक कैप्शन भी लिखा. उन्होंने कहा कि पुरानी तस्वीरों में एक अलग ही जादू होता है, क्योंकि वे सिर्फ बीते समय की यादें नहीं बल्कि भविष्य की छोटी झलक भी दिखा जाती हैं.

फैंस को पसंद आया पूजा का अंदाज

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई यूजर्स ने उनकी मासूमियत की तारीफ की, तो कुछ ने उनके लिखे कैप्शन को बेहद खूबसूरत बताया. फैंस का कहना है कि बचपन से ही पूजा भट्ट का अंदाज काफी अलग और आकर्षक रहा है.

17 साल की उम्र में किया था डेब्यू

पूजा भट्ट ने बहुत कम उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था. उन्होंने साल 1989 में अपने पिता महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म Daddy से अभिनय की शुरुआत की थी. उस समय उनकी उम्र सिर्फ 17 साल थी. पहली ही फिल्म से उन्हें पहचान मिली और उन्हें बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया.

इसके बाद उन्होंने Dil Hai Ke Manta Nahin, Sadak, Sir और Zakhm जैसी फिल्मों में काम कर बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई.

अब पॉडकास्ट की दुनिया में एक्टिव

एक्टिंग और निर्देशन के अलावा अब पूजा भट्ट डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ज्यादा सक्रिय हैं. वह हाल ही में Bigg Boss OTT 2 में नजर आई थीं. इन दिनों वह पॉडकास्ट के जरिए समाज, जिंदगी और सिनेमा से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रख रही हैं.

यह भी पढ़ें: जुबीन गर्ग केस में बढ़ीं आरोपियों की मुश्किलें, 8 जून से शुरू होगी रोजाना सुनवाई

Previous article औरंगाबाद ब्रेकिंग : महज छह रुपये के लिए पिता ने 13 साल के बेटे को तड़पा-तड़पा कर मार डाला
Next article CSIR UGC NET के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगी परीक्षा
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel