[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment फुलेरा गांव की राजनीति छोड़ सीधे दिल्ली पहुंचे बनराकस और बिनोद, PM Modi संग हंसते-मुस्कुराते वीडियो वायरल

फुलेरा गांव की राजनीति छोड़ सीधे दिल्ली पहुंचे बनराकस और बिनोद, PM Modi संग हंसते-मुस्कुराते वीडियो वायरल

0
फुलेरा गांव की राजनीति छोड़ सीधे दिल्ली पहुंचे बनराकस और बिनोद, PM Modi संग हंसते-मुस्कुराते वीडियो वायरल
पीएम मोदी ने बिनोद और बनराकस से मुलाकात की, फोटो- इंस्टाग्राम

PM Modi Meets Panchayat Binod and Banrakas: अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज ‘पंचायत’ के फैंस के लिए आज का दिन काफी खास रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (23 जून) नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में हुए पद्म पुरस्कार समारोह में शामिल हुए. इस मौके पर देश के अलग-अलग क्षेत्रों की 66 मशहूर हस्तियों को पद्म सम्मान दिया गया. लेकिन इस पूरे इवेंट में सबसे ज्यादा ध्यान जिस चीज ने खींचा, वो थी पीएम मोदी की ‘पंचायत’ के दो फेमस किरदारों बिनोद (अशोक पाठक) और बनराकस (दुर्गेश कुमार) से मुलाकात. यह मुलाकात इतनी खास थी कि इसका वीडियो खुद पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी ने मजेदार कैप्शन लिखा, “बिनोद से कुछ बाते…” जिसके बाद यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई.

यहां देखें वीडियो-

Panchayat Season 5 Update: ‘पंचायत सीजन 5’ को लेकर मेकर्स ने खोला बड़ा राज

इस धमाकेदार मुलाकात के बीच, ‘पंचायत’ को लेकर एक और बहुत बड़ी ऑफिशियल अपडेट भी सामने आई है. टीवीएफ की चर्चित वेब सीरीज ‘पंचायत’ लंबे समय से दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है. हाल ही में एक समिट के दौरान, सीरीज के कलाकार दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और अशोक पाठक ने ‘पंचायत सीजन 5’ को लेकर दिलचस्प बातें शेयर कीं. एक्टर्स ने हिंट दिया कि इस बार फुलेरा गांव की राजनीति और रिश्तों में कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे. उन्होंने इशारा किया कि ‘पंचायत सीजन 5’ कहानी में एक नया मोड़ लेकर आएगा, जो पिछले सीजन्स के मुकाबले एक बिल्कुल अलग और मजेदार अनुभव देने का वादा करता है.

यह भी पढ़ें: बनियान-शॉर्ट्स पहनकर सब्जी मंडी पहुंचे Panchayat के ‘विधायक जी’, फैंस बोले- भूषण भाई, ये सब नहीं देख पाएंगे

Panchayat Season 5 Plot: “इस बार का सीजन कुछ अलग, हटके होगा”

सीरीज में बनराकस उर्फ भूषण का किरदार निभाने वाले दुर्गेश कुमार ने भी नए सीजन को लेकर उत्साह बढ़ा दिया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर अभी से कहानी बता दी गई तो दर्शकों के देखने का मजा खराब हो जाएगा. लेकिन इतना जरूर है कि ‘पंचायत 5’ में पहले से ज्यादा मनोरंजन और कई मजेदार सरप्राइज देखने को मिलेंगे. दुर्गेश की बात को दोहराते हुए अशोक पाठक उर्फ बिनोद ने शेयर किया, “मजा आएगा. इस बार का सीजन कुछ अलग, हटके होगा. रोमांच ज्यादा होने वाला है.”

Panchayat Season 5 Release: इसी महीने से शुरू होगी स्ट्रीमिंग

‘पंचायत’ के फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि अब उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. हालांकि ‘पंचायत सीजन 5’ की रिलीज डेट का आधिकारिक तौर पर पूरी तरह खुलासा होना अभी बाकी है, लेकिन अमेजन प्राइम वीडियो ने यह अनाउंस कर दिया है कि नए एपिसोड इसी महीने से स्ट्रीम होना शुरू हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Theater Releases This Week: इस हफ्ते थिएटर्स में लगेगा फिल्मों का मेला, नोट कर लें अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ समेत इन 7 फिल्मों की रिलीज डेट

Previous article मनेर में स्टार्टर खराब होने से एक महीने से ठप जलापूर्ति, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे दो वार्डों के लोग
Next article बिहार में हजारों शिक्षकों की नौकरी पर संकट, TRE अभ्यर्थियों के जाति, आवासीय और EWS प्रमाणपत्रों की पड़ताल शुरू
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel