[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Peddi Movie में तेलुगु सीखते-सीखते उड़ी मुन्ना भैया की नींद, दिव्येंदु बोले- बहुत रट्टा मारना पड़ता था

Peddi Movie में तेलुगु सीखते-सीखते उड़ी मुन्ना भैया की नींद, दिव्येंदु बोले- बहुत रट्टा मारना पड़ता था

0
Peddi Movie में तेलुगु सीखते-सीखते उड़ी मुन्ना भैया की नींद, दिव्येंदु बोले- बहुत रट्टा मारना पड़ता था

Peddi Movie: वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में ‘मुन्ना भैया’ का मशहूर रोल निभाने वाले एक्टर दिव्येंदु अब साउथ की फिल्मों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. वह सुपरस्टार राम चरण की आने वाली बड़ी फिल्म ‘पेड्डी’ से अपना तेलुगु डेब्यू कर रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर और बोमन ईरानी भी नजर आएंगे. यह फिल्म इसी साल 4 जून को रिलीज होने वाली है. अब दिव्येंदु ने एक इंटरव्यू में बताया है कि पहली बार तेलुगु फिल्म में काम करने का उनका अनुभव कैसा रहा और उन्हें किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

दिव्येंदु: “मेरी रातों की नींद तक उड़ जाती थी”

दिव्येंदु ने हंसते हुए बताया कि उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती तेलुगु भाषा को सीखना और बोलना था. उन्होंने कहा, “तेलुगु भाषा बोलना बिल्कुल भी आसान नहीं है. मुझे फिल्म के डायलॉग्स याद करने के लिए बहुत रट्टा मारना पड़ता था. भाषा सीखने के चक्कर में कई बार मेरी रातों की नींद तक उड़ जाती थी. हालांकि, जब मैं लाइनों का मतलब समझ जाता था, तो बोलना थोड़ा आसान हो जाता था.”

दिव्येंदु ने कहा कि इतने साल एक्टिंग करने के बाद भी इस सेट पर उन्हें ऐसा लगा जैसे वह कोई नए एक्टर हों जो सब कुछ नए सिरे से सीख रहे हैं.

राम चरण को लेकर कही यह प्यारी बात

जब दिव्येंदु से पूछा गया कि सुपरस्टार राम चरण के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा, तो उन्होंने राम चरण की जमकर तारीफ की. दिव्येंदु ने कहा, “राम चरण इतने बड़े स्टार हैं, लेकिन उनमें कोई घमंड नहीं है. वह बहुत ही अच्छे और सीधे इंसान हैं. उन्होंने सेट पर मुझे बहुत प्यार और सम्मान दिया, जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा. हमने साथ में बहुत अच्छा काम किया है.”

फिल्म की कहानी ने किया हैरान

दिव्येंदु ने फिल्म के डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना की भी बहुत तारीफ की. उन्होंने बताया कि ‘पेड्डी’ की कहानी बहुत बड़ी और शानदार है. इसमें एक ही फिल्म के अंदर दर्शकों को कई अलग-अलग तरह के स्वाद (जॉन्स) देखने को मिलेंगे. उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी इतनी खूबसूरत है कि वह खुद इसे देखकर हैरान रह गए थे और उन्हें बहुत खुशी है कि वह इस शानदार फिल्म का हिस्सा बने.

यह भी पढ़ें: Karuppu Sequel: ‘करुप्पु’ की बंपर सफलता के बाद आएगा सीक्वल? सूर्या ने दिया बड़ा हिंट

Previous article Sitamarhi News: सोनबरसा में 192 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप व टेबलेट के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next article Share Market : ईरान पर अमेरिकी हमले की खबर से सेंसेक्स 479 अंक टूटा, कच्चा तेल $99 के करीब पहुंचा
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel