[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Peddi Box Office: 400 करोड़ पार करते ही राम चरण की ‘पेड्डी’ ने रचा इतिहास, बनी 2026 की सबसे बड़ी साउथ फिल्म

Peddi Box Office: 400 करोड़ पार करते ही राम चरण की ‘पेड्डी’ ने रचा इतिहास, बनी 2026 की सबसे बड़ी साउथ फिल्म

0
Peddi Box Office: 400 करोड़ पार करते ही राम चरण की ‘पेड्डी’ ने रचा इतिहास, बनी 2026 की सबसे बड़ी साउथ फिल्म
पेड्डी, फोटो- इंस्टाग्राम

Peddi Box Office: राम चरण की ‘पेड्डी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा अभी भी बरकरार है. रिलीज के बाद से फिल्म की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है. भारत से लेकर विदेशों तक दर्शक इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं. अब ‘पेड्डी’ ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन पार कर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

2026 की नंबर-1 साउथ फिल्म बनी ‘पेड्डी’ (Highest-Grossing South Indian Film of 2026)

400 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन पार करने के साथ ही ‘पेड्डी’ साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ इंडियन फिल्म बन गई है. इस खास मौके पर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “बॉक्स ऑफिस पर जश्न का माहौल है. #पेड्डी ने 400 करोड़ ग्रॉस वर्ल्डवाइड का आंकड़ा पार कर लिया है.” वहीं, पोस्टर पर भी फिल्म को साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ इंडियन फिल्म बताया गया.

यहां देखें मेकर्स की पोस्ट-

क्या है इस फिल्म की कहानी? (Peddi Plot)

यह एक स्पोर्ट्स और एक्शन से भरपूर कहानी है, जो सीधे दिल को छू लेती है. फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर और जगपति बाबू जैसे बड़े कलाकारों ने काम किया है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक गांव का रहने वाला इंसान खेल के मैदान में उतरता है और अपनी ताकत और जज्बे से सबका दिल जीत लेता है. फिल्म में बहुत सारा एक्शन है, ढेर सारे इमोशन हैं और खूब सारा ड्रामा है.

फिल्म में नजर आए ये बड़े सितारे (Peddi Star Cast)

‘पेड्डी’ को बुच्ची बाबू सना ने लिखा और डायरेक्ट किया है. फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, शिव राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता ए. आर. रहमान ने दिया है, जिसे भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: Welcome to the Jungle रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस प्रेशर पर सुनील शेट्टी का रिएक्शन, बोले- हर फिल्म के साथ रहता है सस्पेंस

Previous article सहयोग शिविर में बैठे डॉक्टरों के ऊपर अचानक गिरा छत का प्लास्टर, व्यवस्था को लेकर उठे सवाल
Next article वैशाली के ‘पटेढ़ी बेलसर डिग्री कॉलेज’ में नामांकन शुरू, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel