[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment ‘पेद्दी’ की मजबूत पकड़ बरकरार, 9वें दिन भी हुई शानदार कमाई

‘पेद्दी’ की मजबूत पकड़ बरकरार, 9वें दिन भी हुई शानदार कमाई

0
‘पेद्दी’ की मजबूत पकड़ बरकरार, 9वें दिन भी हुई शानदार कमाई
पेड्डी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9, फोटो - X

Peddi Box Office Collection Day 9: साउथ एक्टर राम चरण और बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ अपने दूसरे हफ्ते में एंट्री करने के बाद भी सिनेमाघरों में पूरी मजबूती के साथ जमी हुई है. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, हालांकि वीकडेज होने के कारण इसके कलेक्शन की रफ्तार में पहले के मुकाबले थोड़ी धीमी हुई है. लेकिन अपनी बेहतरीन कहानी और जबरदस्त एक्शन के दम पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड्स बना रही है और इसे देखने के लिए फैंस लगातार सिनेमाघरों पहुंच रहे हैं.

जानें 9वें दिन की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘पेद्दी’ ने अपने 9वें दिन भारत में 5.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जो 8वें दिन की कमाई से कम है. इस नई कमाई को मिलाकर अब भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 198.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं फिल्म की कुल भारतीय ग्रॉस कमाई अब 235.98 करोड़ रुपये हो चुकी है.

Image 445
'पेद्दी' की मजबूत पकड़ बरकरार, 9वें दिन भी हुई शानदार कमाई 4

दुनिया भर में फिल्म की कुल दमदार कमाई

फिल्म ‘पेद्दी’ को विदेशों में भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अपने 9वें दिन फिल्म ने विदेशी बाजारों से 1 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 50.40 करोड़ रुपये हो गया है. अब अगर भारत और विदेश दोनों की कुल कमाई को मिला दिया जाए, तो फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 286.38 करोड़ रुपये के शानदार आंकड़े पर पहुंच चुका है.

सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या और राज्यों का हाल

9वें दिन थियेटर्स में फिल्म के तेलुगु वर्जन को देखने के लिए कुल 26.10 प्रतिशत सीटों पर दर्शक नजर आए. सुबह के शोज में भीड़ थोड़ी कम थी और केवल 15.46 प्रतिशत सीटें भरी थीं, लेकिन रात के शोज तक यह संख्या बढ़कर 29 प्रतिशत हो गई. वहीं, तमिल वर्जन के शोज में कुल 18.96 प्रतिशत सीटों पर दर्शक मौजूद रहे. राज्यों की बात करें तो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से फिल्म को सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है, जहां से 9वें दिन कुल 4.75 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन आया. इसके अलावा कर्नाटक से 60 लाख रुपये, बाकी भारत के राज्यों से 58 लाख रुपये और तमिलनाडु से 10 लाख रुपये का कलेक्शन इस लिस्ट में जुड़ा है.

Image 446
'पेद्दी' की मजबूत पकड़ बरकरार, 9वें दिन भी हुई शानदार कमाई 5

यह भी पढ़ें: नई फिल्मों की भीड़ में पीछे छूटी ‘दृश्यम 3’, 23वें दिन इतनी रही कमाई

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel