[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Pawan Kalyan Health Update: अचानक बिगड़ी पवन कल्याण की तबीयत, हुई सर्जरी, अब कैसे हैं एक्टर?

Pawan Kalyan Health Update: अचानक बिगड़ी पवन कल्याण की तबीयत, हुई सर्जरी, अब कैसे हैं एक्टर?

0
Pawan Kalyan Health Update: अचानक बिगड़ी पवन कल्याण की तबीयत, हुई सर्जरी, अब कैसे हैं एक्टर?
पवन कल्याण हेल्थ अपडेट, फोटो- इंस्टाग्राम

Pawan Kalyan Health Update: साउथ के मशहूर एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण पिछले कुछ महीनों से हेल्थ इश्यू से जूझ रहे थे. लेकिन शुक्रवार को जब वह अपने ऑफिस का काम कर रहे थे, तभी उन्हें अचानक तेज तकलीफ महसूस हुई. हालत बिगड़ते ही उन्होंने तुरंत अपने सभी काम छोड़ दिए और अस्पताल पहुंच गए. वहां डॉक्टरों ने उनकी पूरी जांच की, जिसमें MRI भी शामिल था. रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी और तुरंत उनका ऑपरेशन किया गया. अब उनकी हालत कैसी है, आइए जानते हैं.

सर्जरी के बाद कैसी है हालत?

डॉक्टरों के अनुसार सर्जरी पूरी तरह सफल रही है और फिलहाल पवन कल्याण की हालत स्थिर है. उन्हें करीब 7 से 10 दिन आराम करने की सलाह दी गई है. डॉक्टरों ने यह भी बताया कि वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं, लेकिन पूरी तरह स्वस्थ होने में थोड़ा समय लग सकता है. फिलहाल उन्हें किसी भी तरह का भारी काम करने से मना किया गया है.

परिवार ने क्या अपडेट दिया?

उनके भाई चिरंजीवी ने फैंस को भरोसा दिलाया कि सर्जरी सफल रही है और कोई चिंता की बात नहीं है. उन्होंने सभी से दुआ करने की अपील भी की.

फैंस और सेलेब्स की प्रतिक्रिया

जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके जल्दी ठीक होने की दुआ करनी शुरू कर दी. राम चरण और अल्लू अर्जुन समेत कई बड़े सितारों ने भी उनके स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं. सभी लोग उनके जल्द ठीक होकर वापस काम पर लौटने की उम्मीद कर रहे हैं.

वर्क फ्रंट अपडेट

काम की बात करें तो पवन कल्याण हाल ही में फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ में नजर आए थे. इस फिल्म में उनका एक्शन अवतार काफी पसंद किया गया था.

यह भी पढ़ें: क्या सच में बेवजह हंसती हैं Archana Puran Singh? बोलीं- हंसते-हंसते पैसे कमा रही हूं

Previous article पेड़ से टकरायी कार, चार लोग घायल
Next article वैशाख पूर्णिमा कब है, जानिए पूजा विधि और स्नान-दान का धार्मिक महत्व
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel