[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment OG 2 Film: 250 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली OG का बनेगा सीक्वल, पवन कल्याण ने दिया बड़ा अपडेट

OG 2 Film: 250 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली OG का बनेगा सीक्वल, पवन कल्याण ने दिया बड़ा अपडेट

0
OG 2 Film: 250 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली OG का बनेगा सीक्वल, पवन कल्याण ने दिया बड़ा अपडेट
OG 2 अपडेट, फोटो- इंस्टाग्राम

OG 2 Film: पवन कल्याण के फैंस लंबे समय से फिल्म ‘OG’ के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं. अब एक्टर और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उनकी प्रोडक्शन कंपनी पवन कल्याण क्रिएटिव वर्क्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर साफ कर दिया है कि OG 2 बनने जा रही है.

क्या कहा गया पोस्ट में?

प्रोडक्शन हाउस ने अपने पोस्ट में लिखा, “जैसा वादा किया गया था, वह जरूर करेंगे. सही समय की जानकारी वह खुद देंगे. निर्देशक सुजीत के विदेश से लौटने के बाद OG 2 पर चर्चा की जाएगी.”

लंबे समय से लोग जानना चाहते थे कि OG का दूसरा पार्ट आएगा या नहीं. अब इस पोस्ट से साफ हो गया है कि मेकर्स OG 2 पर काम करने की तैयारी कर रहे हैं.

फैंस के रिएक्शन

Image 426
Og 2 film: 250 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली og का बनेगा सीक्वल, पवन कल्याण ने दिया बड़ा अपडेट 6
Image 427
Og 2 film: 250 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली og का बनेगा सीक्वल, पवन कल्याण ने दिया बड़ा अपडेट 7
Image 428
Og 2 film: 250 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली og का बनेगा सीक्वल, पवन कल्याण ने दिया बड़ा अपडेट 8

क्यों खास थी पवन कल्याण की OG?

पिछले साल रिलीज हुई ‘OG’ पवन कल्याण के करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही. यह फिल्म उस समय रिलीज हुई थी जब पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का पद संभाल चुके थे. फिल्म में उनका स्टाइलिश गैंगस्टर अवतार दर्शकों को काफी पसंद आया था.

बॉक्स ऑफिस पर किया था शानदार प्रदर्शन

Image 429
Og box office report, pc: sacnilk

‘OG’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की थी. फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 194.16 करोड़ रुपये रहा था. वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 229.97 करोड़ रुपये तक पहुंचा था. विदेशों में फिल्म ने 65.25 करोड़ रुपये कमाए थे. कुल मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 295.22 करोड़ रुपये रहा था. अपनी दमदार कमाई के दम पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी.

फिल्म में नजर आए थे ये सितारे

फिल्म में प्रियंका मोहन ने लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाई थी. वहीं बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने खलनायक का किरदार निभाकर तेलुगु फिल्मों में डेब्यू किया था. उनकी परफॉर्मेंस को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

यह भी पढ़ें: Peddi: शूटिंग के दौरान राम चरण को एकटक देखती रह गईं जाह्नवी कपूर, खुद सुनाया यह मजेदार किस्सा

Previous article भीषण गर्मी में भी नहीं थम रहा मजदूरों का पलायन, स्टेशन पर उमड़ रही भीड़
Next article नवादा में नाबालिग बाइक सवार ने शिक्षक को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel