[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment 5वें दिन बढ़ी ‘पति पत्नी और वो 2’ की कमाई, जानिए अब तक का कलेक्शन

5वें दिन बढ़ी ‘पति पत्नी और वो 2’ की कमाई, जानिए अब तक का कलेक्शन

0
5वें दिन बढ़ी ‘पति पत्नी और वो 2’ की कमाई, जानिए अब तक का कलेक्शन
'पति पत्नी और वो 2', फोटो - इंस्टाग्राम

Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की मल्टीस्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया के बाद भी यह फिल्म सिनेमाघरों में लगातार टिकी हुई है. हालांकि, यह फिल्म साल 2019 में आई कार्तिक आर्यन की ‘पति पत्नी और वो’ के पहले हफ्ते के रिकॉर्ड को तोड़ने में पीछे रह गई है, लेकिन फिर भी इसकी कमाई की रफ्तार स्थिर बनी हुई है.

5वें दिन फिल्म की कमाई में दिखी बढ़त

डायरेक्टर मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 3.75 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की थी. इसके बाद वीकेंड पर फिल्म को फायदा मिला और इसने शनिवार को 5.75 करोड़ और रविवार को 7.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. सोमवार को वर्किंग डे होने के कारण फिल्म की कमाई घटकर 3.25 करोड़ रुपये रह गई थी. लेकिन अब 5वें दिन यानी मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में करीब 7.7 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है और इसने 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की है.

Image 262
5वें दिन बढ़ी 'पति पत्नी और वो 2' की कमाई, जानिए अब तक का कलेक्शन 3

जानिए भारत और दुनिया भर में कितना हुआ कलेक्शन

इस नए कलेक्शन के साथ ही अब भारत में इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 24.25 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि भारत का कुल ग्रॉस कलेक्शन 28.83 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. विदेशी बाजार की बात करें तो फिल्म ने अपने 5वें दिन विदेशों से 75 लाख रुपये बटोरे हैं, जिससे इसका विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 4.75 करोड़ रुपये हो गया है. भारत और विदेश की कुल कमाई को मिलाकर इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 33.58 करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है.

कार्तिक आर्यन की पहली फिल्म से पीछे छूटी

इस फिल्म की तुलना इसके पहले पार्ट से की जा रही है. साल 2019 में आई कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ ने अपने रिलीज के 5वें दिन तक भारत में ही 46.99 करोड़ रुपये का बड़ा कलेक्शन कर लिया था, जो इस नई फिल्म के मुकाबले काफी ज्यादा है. आपको बता दें कि इस नए पार्ट में आयुष्मान खुराना प्रजापति पांडे के मुख्य किरदार में हैं और यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.

यह भी पढ़ें: JR NTR Birthday Special: ‘RRR’ से लेकर Baadshah तक, इन फिल्मों में दिखा जूनियर एनटीआर का धांसू अंदाज

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel