[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment OTT Releases This Week: इस हफ्ते घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट! OTT पर रिलीज होगी ये दमदार फिल्में-सीरीज

OTT Releases This Week: इस हफ्ते घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट! OTT पर रिलीज होगी ये दमदार फिल्में-सीरीज

0
OTT Releases This Week: इस हफ्ते घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट! OTT पर रिलीज होगी ये दमदार फिल्में-सीरीज
OTT Releases This Week

OTT Releases This Week: वीकेंड का मजा फिल्मों और वेब सीरीज के बिना अधूरा सा लगता है, है ना? तो क्यों न इस वीकेंड को और मजेदार बनाया जाए? ओटीटी पर आ रही हैं कुछ धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज, जिनमें मिलेगा एक्शन, रोमांस, थ्रिल और कॉमेडी का शानदार तड़का. तो चलिए, आपकी वॉचलिस्ट तैयार करते हैं. जिसमें बच्चों से लेकर बड़ो तक, सबकी पसंद की फिल्में और सीरीज मिल जाएगी.

मुफासा: द लायन किंग (Mufasa The Lion King)

मुफासा: द लायन किंग 26 मार्च से हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही है. यह कहानी है एक अकेले और खोए हुए शावक मुफासा की, जिसे एक दयालु शेर ताका मिलता है. ताका, जो शाही विरासत का उत्तराधिकारी है, वह मुफासा के साथ मिलकर एक अनोखी यात्रा पर निकलता है, जहां दोनों अपनी तकदीर की तलाश करते हैं. फिल्म के हिंदी वर्जन में शाहरुख खान, आर्यन खान और अबराम खान की आवाजें सुनने को मिलेंगी, जो इसे और भी खास बनाती हैं.

डेलुलू एक्सप्रेस (Delulu Express)

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान एक बार फिर हंसी का तड़का लगाने आ रहे हैं. उनका नया कॉमेडी स्पेशल डेलुलू एक्सप्रेस 27 मार्च से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होने वाला है. अनाउंसमेंट के दौरान खुद ओटीटी प्लेटफार्म ने मजेदार अंदाज में इंस्टाग्राम पर लिखा ‘सब सवार हो जाइए डेलुलू एक्सप्रेस पर!’ तो तैयार हो जाइए जाकिर खान के खास अंदाज में ठहाके लगाने के लिए.

विदुतलाई पार्ट 2 (Viduthalai Part 2)

विदुतलाई पार्ट 2 का हिंदी वर्जन 28 मार्च से जी5 पर स्ट्रीम होने जा रहा है. यह कहानी एक साधारण स्कूल टीचर की है, जो हालातों के ऐसे मोड़ पर आ जाता है, जहां उसे अन्याय के खिलाफ हथियार उठाना पड़ता है. संघर्ष की इसी आग में वह एक बागी नेता बन जाता है. तमिल सिनेमा की इस दमदार फिल्म में विजय सेतुपति, भवानी श्री, मन्जू वारियर, सूरी और सूर्य सेतुपति जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे. अगर इंटेंस ड्रामा और दमदार परफॉर्मेंस देखने के शौकीन हैं, तो इसे अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें.

यह भी पढ़े: Sikandar Movie: क्यों मस्ट वॉच है सलमान खान की ‘सिकंदर’? 5 कारण आपको टिकट खरीदने पर करेंगे मजबूर

Previous article हैबिटेट कॉमेडी क्लब बंद, कुणाल कामरा के पहले रणवीर अल्लाहबादिया का शो यहीं हुआ था शूट
Next article शनि अमावस्या 2025 पर बदल सकती है आपकी किस्मत, जानें तिथि और खास उपाय
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel