[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment OTT Releases This Week: अगस्त के लास्ट वीक होगा खूब एंटरटेनमेंट, नेटफ्लिक्स से प्राइम वीडियो तक पर आएंगी कई लेटेस्ट रिलीजेज

OTT Releases This Week: अगस्त के लास्ट वीक होगा खूब एंटरटेनमेंट, नेटफ्लिक्स से प्राइम वीडियो तक पर आएंगी कई लेटेस्ट रिलीजेज

0
OTT Releases This Week: अगस्त के लास्ट वीक होगा खूब एंटरटेनमेंट, नेटफ्लिक्स से प्राइम वीडियो तक पर आएंगी कई लेटेस्ट रिलीजेज
अगस्त के इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में और वेब सीरीज. Image Source: Instagram

OTT Releases This Week: मनोरंजन की दुनिया अब सिर्फ सिनेमाघरों तक सीमित नहीं रही. आजकल दर्शक घर बैठे ही नई-नई फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं. हर हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई तरह के कंटेंट रिलीज होते हैं – रोमांस, थ्रिलर, कॉमेडी से लेकर एक्शन और फैमिली ड्रामा तक. अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस हफ्ते वीकेंड पर क्या देखें, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं इस हफ्ते की सबसे बड़ी OTT रिलीज लिस्ट, जो आपका एंटरटेनमेंट दोगुना कर देगी.

My Life with the Walter Boys Season 2- August 28 Netflix

युवा अनाथ जैकी (निक्की रोड्रिग्ज) न्यूयॉर्क में छुट्टियां बिताने के बाद सिल्वर फॉल्स लौटती है. अब वह एलेक्स (एशबी जेंट्री) के साथ अपने रिश्ते सुधारने और कोल (नोआ लालोंडे) के साथ सीमाएं तय करने का फैसला करती है. पिछले सीजन में वह दोनों के बीच फंसी हुई थी. खास बात यह है कि नेटफ्लिक्स ने इस शो का तीसरा सीजन पहले ही कंफर्म कर दिया है.

Songs of Paradise- August 29 Amazon Prime Video

दानिश रेंजू का यह म्यूजिकल ड्रामा कश्मीरी गायिका राज बेगम से प्रेरित है. सबा आजाद और सोनी राजदान नूर बेगम का किरदार निभा रही हैं, जो अलग-अलग दौर में एक मशहूर गायिका थीं. नूर ने शादी-ब्याह में गाना शुरू किया और बाद में रेडियो पर कश्मीर की आवाज बन गईं. इस फिल्म में जैन खान दुर्रानी, शीबा चड्ढा, तारुक रैना और लिलेट दुबे भी अहम भूमिकाओं में हैं.

Better Man- August 29 Lionsgate Play

यह फिल्म ब्रिटिश गायक रॉबी विलियम्स की जिंदगी पर आधारित है. माइकल ग्रेसी की इस बायोपिक में एक मानवरूपी चिम्पांजी (जॉनो डेविस ने मोशन कैप्चर के जरिए निभाया) के जरिए गायक की कहानी दिखाई गई है. इसमें उनके करियर के उतार-चढ़ाव और मशहूर गानों के साथ उनकी जिंदगी को रोमांचक अंदाज में पेश किया गया है. भारत में यह पहली बार लायंसगेट प्ले पर रिलीज हो रही है.

The Thursday Murder Club on- August 28 Netflix

क्रिस कोलंबस की ओर से निर्देशित यह फिल्म रिचर्ड ओस्मान के मशहूर क्राइम नॉवेल पर आधारित है. इसमें हेलेन मिरेन, पियर्स ब्रॉसनन, बेन किंग्सले और सेलिया इमरी जैसे बड़े स्टार्स हैं. कहानी कूपर चेज रिटायरमेंट होम के चार बुजुर्गों की है, जो एक असली मर्डर केस में फंस जाते हैं और पुलिस से तेज सुराग ढूंढते हैं.

यह भी पढ़े: Naagin 7 Teaser: नए सीजन के साथ वापस लौटी ‘नागिन’, ‘नागिन 7’ के पहले टीजर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

Previous article Jio का यह 84 दिनों वाला प्लान है काफी खास, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा लबालब डेटा भी
Next article Patna Metro: पटना मेट्रो को लेकर PMRCL ने दी बड़ी जानकारी, जानिए कहां तक पहुंचा है काम…
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel