[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment OTT Release this Week: चाय-पकोड़े और ये ओटीटी रिलीज, इस हफ्ते मूड सेट करने वाली जबरदस्त लिस्ट तैयार

OTT Release this Week: चाय-पकोड़े और ये ओटीटी रिलीज, इस हफ्ते मूड सेट करने वाली जबरदस्त लिस्ट तैयार

0
OTT Release this Week: चाय-पकोड़े और ये ओटीटी रिलीज, इस हफ्ते मूड सेट करने वाली जबरदस्त लिस्ट तैयार
OTT Release this Week

OTT Release this Week: मानसूनी मौसम में जहां चारों ओर हरियाली और ठंडी फुहारें राहत देती हैं, वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स भी दर्शकों के मनोरंजन के लिए नई कहानियों की बारिश लेकर आए हैं. बारिश की रिमझिम में चाय और पकौड़ों के साथ अगर कोई चीज सबसे ज्यादा सुकून देती है, तो वो है एक अच्छी फिल्म या वेब सीरीज. इस हफ्ते भी नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, जी5 या अमेजन प्राइम वीडियो पर रोमांच, हॉरर, ड्रामा और एक्शन से भरपूर कंटेंट की झड़ी लगी हुई है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं इस हफ्ते की एंटरटेनिंग लिस्ट.

साकामोटो डेज (सीजन 1 – पार्ट 2)

रिलीज डेट: 14 जुलाई

अगर आप एनीमे के फैन हैं तो ‘साकामोटो डेज’ का अगला पार्ट आपके लिए बिंग-वॉचिंग का बेहतरीन ऑप्शन है. पहला पार्ट हिट रहा था और अब पार्ट 2 भी इसी लेवल की उम्मीद लेकर आ रहा है.

कोयोटल

रिलीज डेट: 15 जुलाई

कोयोटल की दिलचस्प कहानी एक शख्स जो हीरो और विलेन के बीच फंसी हुई है.

स्पेशल ऑप्स 2

https://youtu.be/FES3Edg58nk?si=zBoBUPIDVdIKPfuO

रिलीज डेट: 18 जुलाई

स्पेशल ऑप्स का पहला सीजन हिट रहा था और अब नीरज पांडे की शानदार सीरीज का दूसरा सीजन भी दर्शकों को बांधे रखने वाला है.

स्टार ट्रेक – स्ट्रेंज न्यू वर्ल्ड (सीजन 3)

रिलीज डेट: 18 जुलाई

साइंस-फिक्शन और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यह सीजन एक और धमाका साबित हो सकता है.

भैरवम

रिलीज डेट: 18 जुलाई

एक्शन और थ्रिल से भरपूर यह फिल्म थ्रिलर लवर्स के लिए परफेक्ट वीकेंड वॉच होगी.

द भूतनी

रिलीज डेट: 18 जुलाई

मौनी रॉय और संजय दत्त की हॉरर फिल्म अब ओटीटी पर नई उम्मीद के साथ रिलीज हो रही है.

सत्तमम नीतियम

रिलीज डेट: 18 जुलाई

कानून और व्यवस्था की नई परतें खोलती इस फिल्म में सिस्टम की जमीनी हकीकत को दिखाया जाएगा.

कुबेर

रिलीज डेट: 18 जुलाई

धनुष और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है और अब अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. एक दमदार एक्शन ड्रामा जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे.

यह भी पढ़े: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: तुलसी वीरानी के किरदार के लिए स्मृति ईरानी ने वसूली तगड़ी फीस, जानकर चौंक जायेंगे

Previous article Samastipur News:आइसीटी लैब स्थापित 76 विद्यालय में 14 से 17 जुलाई तक होगा माॅक टेस्ट
Next article योगी सरकार का महिला सुरक्षा मॉडल लागू, कांवड़ यात्रा में 10 हजार महिला पुलिसकर्मी तैनात
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel