[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment OTT Release This Week: ‘महाराज’ से लेकर ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ तक… इस हफ्ते गर्दा उड़ाने आ गई हैं ये फिल्में और सीरीज

OTT Release This Week: ‘महाराज’ से लेकर ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ तक… इस हफ्ते गर्दा उड़ाने आ गई हैं ये फिल्में और सीरीज

0
OTT Release This Week: ‘महाराज’ से लेकर ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ तक… इस हफ्ते गर्दा उड़ाने आ गई हैं ये फिल्में और सीरीज

OTT Release This Week: OTT प्लेटफॉर्म पर रोज-रोज अच्छे वेब सीरीज और शोज की तलाश में हो चूकें हैं बोर? तो ठहर जाएं. क्योंकि आज हम आपके लिए इस हफ्ते ओटीटी पर रीलीज हुई सभी लेटेस्ट सीरीज और शो कि लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे देखने से आप खुद को बिल्कुल रोक नहीं पाएंगे और झट से अपने बिजी शेड्यूल से फ्री होकर इन्हें देखने बैठ जाएंगे. इस लिस्ट में महाराज से लेकर कोटा फैक्ट्री और बिग बॉस शामिल हैं. आइए जानते हैं कि इन सीरीज और शोज को कहां देख सकते हैं.

महराज

महाराज कल 21 जून 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया पर रीलीज हो चुकी है. यह फिल्म रीलीज डेट को लेकर काफी विवादों मे चल रही थी, जिसके बाद फाइनली इस फिल्म ने एंट्री ले ली है. यह फिल्म बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेटे जुनैद खान की है. फिल्म का निर्देशन मल्होत्रा पी सिद्धार्थ ने किया है. जिसमें जुनैद खान के साथ जयदीप अहलावत लीड रोल में हैं. इनके अलावा फिल्म में शालिनी पांडे, शरवरी वाघ भी नजर आएंगे.

बिग बॉस ओटीटी 3

https://youtu.be/0wd26QIjPAo?si=fINKcckqR6tQSYi7

जिओ सिनेमा पर बिग बॉस अपने टास्क कि भरमार लेकर एंट्री ले चूकें हैं. इस बार शो के होस्ट अनिल कपूर होंगे. शो में नागिन फेम पॉलोमी दास, रैपर नैजी, बॉक्सर नीरज गोयत, यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका, सना सुल्तान, टैरो कार्ड रीडर मुनीषा खटवानी, ऐक्टर साई केतन राव और अन्य नजर आएंगे.

Also Read: बिग बॉस ओटीटी 3: फैन्स को आयी एल्विश यादव की याद

द ग्रेट इंडियन कपिल शो

दर्शकों का सबसे पसंदीदा कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का लास्ट एपिसोड नेटफ्लिक्स पर जल्द आने वाला है. इस एपिसोड के गेस्ट ऐक्टर कार्तिक आर्यन और उनकी मां होने वाली हैं. लेकिन उदास होने वाली बात नहीं है क्योंकि शो का दूसरा सीजन जल्द ही दस्तक देने वाला है.

कोटा फैक्ट्री सीजन 3

कोटा फैक्ट्री के सीजन 3 ने हाल ही में नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी है. जिसमें जीतू भईया एक बार फिर मोटीवेशन का पिटारा लेकर आए हैं. इस सीरीज को हर स्टूडेंट अपने परिवार के साथ आराम से बैठकर देख सकता है.

Also Read: Kota Factory Season 3 Review: जीतू भईया लेकर आए हैं इमोशंस का रोलर कोस्टर, जानते हैं यूजर्स को कैसी लगी सीरीज

Previous article Aaj Ka Love Rashifal 24 June 2024: आज उलझन भरा रहेगा इन राशि वालों की लव लाइफ, पढ़ें मेष से मीन तक का लव राशिफल
Next article Rohtas : डॉक्टर की पिटाई मामले में बड़ा एक्शन, एएसआइ को थाने से हटाया
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel