[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment वैलेंटाइन वीक में घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये मोस्ट अवेटेड सीरीज और फिल्में

वैलेंटाइन वीक में घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये मोस्ट अवेटेड सीरीज और फिल्में

0
वैलेंटाइन वीक में घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये मोस्ट अवेटेड सीरीज और फिल्में
इस हफ्ते रिलीज हो रही फिल्में-सीरीज

OTT Release This Week 8-14 February: फरवरी का महीना अपने साथ प्यार, रोमांस और एंटरटेनमेंट का खास रंग लेकर आता है. वैलेंटाइन वीक चल रहा है और ऐसे में अगर आप बाहर जाने के बजाय घर पर रहकर कुछ नया, मजेदार और दमदार देखना चाहते हैं, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने पूरी तैयारी कर रखी है. फरवरी के दूसरे हफ्ते में कई शानदार वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं, जो हर तरह के दर्शकों को पसंद आ सकती हैं. रोमांस, कोर्टरूम ड्रामा, थ्रिलर, हॉरर और साउथ फिल्मों का जबरदस्त तड़का इस हफ्ते देखने को मिलेगा.

अमर विश्वास

इस हफ्ते की शुरुआत कोर्टरूम ड्रामा सीरीज ‘अमर विश्वास’ से होती है. टीवी और फिल्मों में अपनी अलग पहचान बना चुके राजीव खंडेलवाल इस सीरीज में वकील की भूमिका निभाते नजर आएंगे. कहानी कानून, सच और इंसाफ के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां हर केस एक नया मोड़ लाता है. ‘अमर विश्वास’ 11 फरवरी से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी.

कोहरा सीजन 2

अगर आपको थ्रिल और रहस्य से भरपूर कहानियां पसंद हैं, तो आपके लिए ‘कोहरा सीजन 2’ किसी ट्रीट से कम नहीं है. पहले सीजन को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और अब इसका दूसरा सीजन और भी ज्यादा सस्पेंस लेकर आ रहा है. बरुण सोबती और मोना सिंह इस बार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह सीरीज 11 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

माना शंकरा वर प्रसाद गारू

तेलुगु फिल्म ‘माना शंकरा वर प्रसाद गारू’ ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. चिरंजीवी, वेंकटेश और नयनतारा जैसे बड़े सितारों से सजी यह एक्शन-कॉमेडी फिल्म थिएटर्स में अच्छा रिस्पॉन्स बटोर चुकी है. अब 11 फरवरी 2026 से यह फिल्म जी5 पर देखी जा सकेगी.

थलाइवर थंबी थलाइमायिल

तमिल सिनेमा की पॉलिटिकल फिल्म ‘थलाइवर थंबी थलाइमायिल’ भी इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक दे रही है. जीवा और थम्बी रमैया जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म राजनीति और समाज पर सीधा वार करती है. यह फिल्म 12 फरवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी.

भानुप्रिया भूतर होटल

अगर आप कुछ हटकर, डर और हंसी का अनोखा मेल देखना चाहते हैं, तो बंगाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भानुप्रिया भूतर होटल’ आपके लिए सही ऑप्शन है. पहाड़ियों में बने एक रहस्यमयी होटल की कहानी दर्शकों को बांधे रखती है. यह फिल्म 13 फरवरी 2026 से जी5 पर स्ट्रीम होगी.

द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स

हॉरर के शौकीनों के लिए एक और बड़ी रिलीज है ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’. यह हॉलीवुड की चर्चित सुपरनैचुरल फिल्म अब ओटीटी पर आ रही है. डर, रहस्य और जबरदस्त कहानी से भरपूर यह फिल्म 13 फरवरी 2026 से जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकेगी.

ये भी पढ़ें: घर बैठे पार्टनर के साथ वेलेंटाइन वीक को बनाएं खास, ओटीटी पर देखें प्यार और सस्पेंस से भरी ये रोमांटिक फिल्में, देखें लिस्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel