[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment रुपाली गांगुली संग अनबन की खबरों पर निधि शाह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-सब ठीक है

रुपाली गांगुली संग अनबन की खबरों पर निधि शाह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-सब ठीक है

0
रुपाली गांगुली संग अनबन की खबरों पर निधि शाह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-सब ठीक है
अनुपमा और निधि शाह, फोटो- इंस्टाग्राम

टीवी एक्ट्रेस निधि शाह अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. वह जल्द ही वेब सीरीज ‘सपने Vs एवरीवन’ से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर डेब्यू करेंगी. इससे पहले वह सुपरहिट टीवी शो अनुपमा में किंजल के किरदार से घर-घर में पहचान बना चुकी हैं. इस बीच एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने रुपाली गांगुली संग अनबन की खबरों पर रिएक्ट किया.

निधि शाह ने ‘अनुपमा’ को बताया शानदार अनुभव

निधि शाह ने इंडिया फोरम से बातचीत में अनुपमा में अपने सफर को लेकर कहा, “मुझे शो की याद आती है. लेकिन बिल्कुल भी पछतावा नहीं है. बस कभी-कभी लगता है कि अगर थोड़ा और समय मिलता तो और मजा आता क्योंकि वहां मैंने एक परिवार बना लिया था. वो अनुभव वाकई शानदार था.”

रुपाली गांगुली संग अनबन की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

शो के दौरान रुपाली गांगुली के साथ उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आई थीं. इस पर निधि ने जवाब देते हुए कहा कि इतने लोगों के साथ काम करते समय छोटी-मोटी गलतफहमियां होना नॉर्मल बात है. उन्होंने कहा, “देखिए, जब आप इतने सारे लोगों के साथ काम करते हैं तो कभी-कभी गलतफहमियां और कम्युनिकेशन गैप हो जाते हैं. हर किसी का अपना नजरिया होता है, जो हर समय एक जैसा नहीं हो सकता. इसलिए थोड़ी-बहुत नोकझोंक हो जाती है, लेकिन ऐसा कुछ बड़ा नहीं हुआ कि किसी की वजह से कोई समस्या खड़ी हो गई हो. हम सभी काफी कूल हैं और आज भी अच्छे दोस्त हैं.”

क्या आज भी संपर्क में हैं रुपाली?

इस पर निधि ने कहा, “हां, कभी-कभी जब कोई म्यूचुअल गेट-टुगेदर होता है तो हम मिलते हैं, बातचीत करते हैं. सब कुछ बिल्कुल ठीक है.”

यह भी पढ़ें- Anupama: अनुज की एक्स मंगेतर श्रुति की वापसी, सुकीर्ति कांडपाल नहीं, ये एक्ट्रेस अब आएगी नजर

Previous article Araria. 450 लीटर नेपाली शराब के साथ सात तस्कर गिरफ्तार छह बाइक व सात मोबाइल किया बरामद दो तस्कर मौके से फरार
Next article चक्रधरपुर में ​मानसिक रोगियों के लिए उम्मीद की किरण बने रविंद्र मंडल
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel