[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment रिया चक्रवर्ती को 7 साल बाद फिर मिला एक्टिंग का काम

रिया चक्रवर्ती को 7 साल बाद फिर मिला एक्टिंग का काम

0
रिया चक्रवर्ती को 7 साल बाद फिर मिला एक्टिंग का काम
Family Business Teaser Out Rhea Chakraborty

Family Business Teaser Out: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आने वाली मल्टीस्टारर सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है. टीजर सामने आते ही यह सीरीज सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है. खास बात यह है कि इस सीरीज के जरिए अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती करीब 7 साल बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं, जिसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं.

टीजर में क्या है खास

‘फैमिली बिजनेस’ का टीजर महज एक पारिवारिक ड्रामा नहीं, बल्कि पावर, महत्वाकांक्षा और टकराव की कहानी बयां करता है. टीजर से साफ झलकता है कि यह एक पिता और बेटे के रिश्ते की जटिलताओं को दिखाने वाली सीरीज है, जहां पारिवारिक बिजनेस के लिए दोनों आमने-सामने खड़े हो जाते हैं.

सीरीज में अनिल कपूर पिता की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि विजय वर्मा उनके बेटे के किरदार में नजर आएंगे. दोनों के बीच का टकराव ही इस कहानी की रीढ़ नजर आता है. टीजर का टोन इंटेंस है और बैकग्राउंड स्कोर इसे और प्रभावशाली बनाता है.

रिया चक्रवर्ती और मधु का कमबैक

इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत रिया चक्रवर्ती की वापसी है. टीजर में उनका लुक और स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों को पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी वापसी को लेकर खुशी जाहिर कर रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, “वेलकम बैक रिया”, तो कुछ ने इसे “पावरफुल कमबैक” बताया.

इसके साथ ही 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मधु भी इस सीरीज के जरिए वापसी कर रही हैं, जिससे दर्शकों में नॉस्टेल्जिया की भावना भी देखने को मिल रही है.

कब और कहां रिलीज होगी सीरीज

‘फैमिली बिजनेस’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, हालांकि इसकी रिलीज डेट का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. सीरीज का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है, जो अपनी रियलिस्टिक और दमदार स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं.

स्टारकास्ट की बात करें तो अनिल कपूर, विजय वर्मा, रिया चक्रवर्ती और मधु के अलावा इसमें अपरा मेहता, रोहन मेहरा, कंवलजीत, नंदीश संधु जैसे कई जाने-माने चेहरे भी नजर आने वाले हैं. टीजर के आधार पर कहा जा सकता है कि यह सीरीज दर्शकों के लिए एक इमोशनल और इंटेंस अनुभव लेकर आने वाली है.

यह भी पढ़ें: Box Office Clash: बॉर्डर 2 के सामने भी डटी ‘मर्दानी 3’, बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला, जानें अब तक का कलेक्शन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel