[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Neha Kakkar Birthday: शाहरुख खान के इस एल्बम से बनी रातों रात स्टार, आज हैं करोड़ों की मालकिन

Neha Kakkar Birthday: शाहरुख खान के इस एल्बम से बनी रातों रात स्टार, आज हैं करोड़ों की मालकिन

0
Neha Kakkar Birthday: शाहरुख खान के इस एल्बम से बनी रातों रात स्टार, आज हैं करोड़ों की मालकिन

Neha Kakkar Birthday: नेहा कक्कड़, म्यूजिक इंडस्ट्री का वह नाम, जिसने अपने बल पर वह मुकाम हासिल किया है, जिसके बाद वह किसी परिचय की मोहताज नहीं है. आज के समय में शायद ही ऐसा कोई है, जो नेहा कक्कड़ को ना जानता हो. आज 6 जून, 2024 को नेहा कक्कड़ का जन्मदिन है. नेहा कक्कड़ को उनके फैंस प्यार से नेहू बुलाते हैं. ऐसे में आज उनके जन्मदिन पर हम उनकी अबतक की जिंदगी के बारे में सब जानेंगे.

4 साल से जगराते में गाने लगी

नेहा कक्कड़ का जन्म 6 जून, 1988 में उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुआ था. नेहा बचपन से ही एक बड़ी सिंगर बनना चाहती थी. लेकिन एक गरीब परिवार से होने के कारण उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए कई दिक्कतों का सामना किया है. दरअसल, जब नेहा महज 4 साल की थी, तभी से वह अपने पिता और बड़ी बहन सोनू कक्कड़ के साथ जगराते में गाने लगी. लेकिन नेहा की किस्मत उस वक्त चमकी जब वह इंडियन आइडल का हिस्सा बनी. नेहा साल 2006 में सोनी पर आने वाले सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में पार्ट लिया. हालांकि वह उसे सीजन जीत नहीं पाई लेकिन यहां से उन्हें एक पहचान जरूर मिली.

नेहा के पहले एल्बम को मीत ब्रदर्स ने किया कंपोज

नेहा कक्कर का साल 2008 में पहला एल्बम ‘नेहा द रॉक स्टार’ लॉन्च हुआ, जिसे मीत ब्रदर्स ने कंपोज किया था. इसके बाद नेहा ने बॉलीवुड के किंग खान के लिए भी एक एलबम रिलीज की थी, जिसे फैंस का काफी प्यार मिला और यहां से उनकी जिंदगी में नया मोड़ आया और वह रातों रात एक स्टार बन गई थी.

Also Read Heeramandi में अपनी एक्टिंग के लिए बार-बार ट्रोल होने पर शर्मिन सहगल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एहसास हुआ कि…

नेहा कक्कड़ के गाने

नेहा कक्कड़ ने फिल्म कॉकटेल के गाने ‘सेकंड हैंड जवानी’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया. इसके बाद नेहा ने इंडस्ट्री में हाय गर्मी, बद्री की दुल्हनिया, दिलबर, काला चश्मा समेत कई बैक टू बैक गाने दिए.

अपने बचपन का सपना जी रही हैं नेहा कक्कड़

नेहा कक्कड़ के पास आज वह सब कुछ है, जिसका सपना 4 साल की नेहा देखा करती थी. आज नेहा के पास नाम, शौहरत, इज्जत और एक प्यारा सा पति जो नेहा पर जान छिड़कता है. नेहा ने साल 2020 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहनप्रीत के साथ शादी किया था, और आज वह एक खुशहाल जीवन की रही हैं. इसके अलावा नेहा कक्कड़ ने जिस इंडियन आईडल में कभी परफॉर्म किया था, आज उसी की जज हैं और अपने जैसी कई नेहा की जिंदगी सवार रही हैं.

नेहा कक्कड़ नेट वर्थ

नेहा कक्कड़ आज बहुत बड़े मुकाम पर हैं. वह अपने एक गाने के लिए लगभग 10 लाख रूपए चार्ज करती हैं. और बात अगर उनके टोटल नेटवर्थ की करें तो उनका नेट वर्थ 104 मिलियन है.

Previous article Sunil Dutt Birth Anniversary: सुनील दत्त की इन फिल्मों को देख, आपकी आंखे हो जाएंगी नम
Next article Bihar Weather: बिहार की चौखट पर मानसून, दक्षिण बिहार में चली धूल भरी आंधी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel