[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Perfect Family Trailer Out: गुलशन- गीरिजा की ‘परफेक्ट फैमिली’ का ट्रेलर जारी, थेरेपिस्ट बनीं दिखेंगी नेहा धूपिया

Perfect Family Trailer Out: गुलशन- गीरिजा की ‘परफेक्ट फैमिली’ का ट्रेलर जारी, थेरेपिस्ट बनीं दिखेंगी नेहा धूपिया

0
Perfect Family Trailer Out: गुलशन- गीरिजा की ‘परफेक्ट फैमिली’ का ट्रेलर जारी, थेरेपिस्ट बनीं दिखेंगी नेहा धूपिया
नेहा धूपिया स्टारर वेब सीरिज 'परफेक्ट फैमिली' का पोस्टर, सोर्स_ इंस्टाग्राम

Perfect Family Trailer Out: गुलशन देवैया और गिरीजा ओक गोडबोले की वेब सीरीज ‘परफेक्ट फैमिली’ का ट्रेलर अब रिलीज हो गया है. इस सीरीज में नेहा धूपिया, मनोज पाहवा और सीमा पाहवा भी अहम रोल में नजर आएंगे. खास बात यह है कि यह प्रोजेक्ट पंकज त्रिपाठी के पहले प्रोडक्शन के रूप में लॉन्च हो रहा है.

https://www.youtube.com/watch?v=al9YyOkHQiM

बाहर से खुश, अंदर से परेशान परिवार

ट्रेलर में दिल्ली के जनकपुरी में रहने वाली कर्करिया फैमिली को दिखाया गया है. यह परिवार सामने से बिल्कुल खुश और परफेक्ट लगता है, लेकिन असल में हर सदस्य अपने-अपने तनाव और भावनाओं से जूझ रहा है. हर कोई अपनी समस्या से निकलने के लिए गलत तरीके से खुद को संभालने की कोशिश करता है. इसका असर धीरे-धीरे पूरे परिवार पर, खासकर घर के सबसे छोटे सदस्य पर पड़ता है. जब हालात बिगड़ते हैं, तब परिवार थेरेपी लेने का फैसला करता है. इस सीरीज में नेहा धूपिया एक थेरेपिस्ट की भूमिका निभा रही हैं. ट्रेलर से साफ लगता है कि शो का मकसद है थेरेपी को सामान्य बनाना और बताना कि मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है जितना शारीरिक स्वास्थ्य. यह सीरीज मजाक, हल्के-फुल्के पलों और भावनाओं के साथ एक जरूरी संदेश देती है.

इंटरनेट पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं

ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी. एक यूजर ने लिखा, “अगर स्क्रिप्ट ओरिजिनल है तो तारीफ बनती है.” दूसरे ने लिखा, “ट्रेलर बहुत अच्छा है, इंतजार रहेगा.” एक टिप्पणी में कहा गया, “गुलशन का चेहरा हमेशा कहानी में एक तनाव जोड़ देता है.”

कब और कहां देख सकेंगे?

दर्शकों के लिए एक खास बात यह है कि सीरीज के पहले दो एपिसोड मुफ्त में उपलब्ध होंगे. बाकी एपिसोड देखने के लिए सिर्फ 59 रुपये का एक बार का शुल्क देना होगा. ‘परफेक्ट फैमिली’ 27 नवंबर 2025 से प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी.

कलाकारों ने क्या कहा?

गुलशन देवैया ने कहा कि यह कहानी मजेदार होने के साथ-साथ जरूरी भी है, क्योंकि हमारे घरों में मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात नहीं होती. नेहा धूपिया ने बताया कि स्क्रिप्ट उन्हें पहली बार पढ़ते ही ईमानदार, मजेदार और बेहद रिलेटेबल लगी.

Previous article बिहार मंत्रिमंडल 2025: लालू सजायाफ्ता के लिए वोट मांग सकते हैं, शपथ ग्रहण में नहीं आ सकते, RJD पर भड़की JDU 
Next article राजस्व से संबंधित लंबित मामलों का जल्द करें निबटारा : डीसी
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel