[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Thandel: नागार्जुन ने नागा की पत्नी को दिया ‘थंडेल’ की सफलता का श्रेय, कहा- तुमने शोभिता से शादी की, इसलिए यह संभव…

Thandel: नागार्जुन ने नागा की पत्नी को दिया ‘थंडेल’ की सफलता का श्रेय, कहा- तुमने शोभिता से शादी की, इसलिए यह संभव…

0
Thandel: नागार्जुन ने नागा की पत्नी को दिया ‘थंडेल’ की सफलता का श्रेय, कहा- तुमने शोभिता से शादी की, इसलिए यह संभव…
Nagarjuna on Thandel Movie Success

Thandel: साउथ स्टार नागा चैतन्य की फिल्म ‘थंडेल’ दर्शकों से अच्छा रिस्पांस बटोर रही है. साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. ऐसे में फिल्म की सफलता से नागा के पिता नागार्जुन भी काफी खुश हैं और उन्होंने इसका श्रेय अपनी बहु शोभिता धुलिपाला को दिया है. उनका कहना है कि यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि नागा चैतन्य ने शोभिता से शादी की. आइए बताते हैं उन्होंने आगे क्या कुछ कहा है.

थंडेल की सफलता पर क्या बोले नागार्जुन?

नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म ‘थंडेल’ 07 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म के चारों ओर चर्चे हैं. हाल ही में फिल्म की सफलता का जश्न मनाते हुए एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया. इसमें नागा चैतन्य, उनकी पत्नी शोभिता धुलिपाला और पिता नागार्जुन भी मौजूद थे. इस बीच नागार्जुन अपने बेटे की फिल्म की सफलता पर भावुक हुए. उन्होंने नागा चैतन्य से कहा, ‘यह सफलता शोभिता से आपकी शादी होने की वजह से है. शोभिता हमेशा खास हैं! नागार्जुन ने आगे शोभिता से कहा, ‘आपने चैतन्य के लिए जो किया है, वह शानदार है. आपने उनके अंदर के अभिनेता को बाहर निकाला है.’

‘मेरे पिता की याद दिला दी…’

नागार्जुन ने फिल्म निर्माता चंदू मोंडेती, निर्माता बनी व्यास, संगीतकार देवी श्री प्रसाद और नागा चैतन्य की को-स्टार साई पल्लवी सभी का भी शुक्रिया अदा. इसके बाद उन्होंने नागा के किरदार पर बात करते हुए कहा, ‘मैं चैतन्य के लिए बहुत खुश हूं. उनके चेहरे पर मुस्कान देखकर बहुत सुकून मिला. पूरी फिल्म में उन्होंने अपने किरदार को बनाए रखा और कई सीन ऐसे थे जहां उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया. मैंने अपने पिता को कई फिल्मों में ऐसे अभिनय करते देखा. उन्होंने मुझे मेरे पिता की याद दिला दी.’

यह भी पढ़े: Ranveer Allahbadia Girlfriend: कौन हैं रणवीर इलाहाबादिया की रूमर्ड GF निक्की शर्मा? यूट्यूबर का छोड़ा हाथ, इस पोस्ट ने मचाया तहलका

Previous article Sanam Teri Kasam: फिल्म से डिलीट किया गया था ये सीन, हर्षवर्धन राणे ने किया खुलासा, कहा- आप देखेंगे कि जब वह ऊपर आती…
Next article वरुण चक्रवर्ती डेब्यू मैच के बाद ड्रॉप, भारत को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लगेगा एक और झटका?  
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel